Technical View : Nifty 50 ने आज पिछले तीन दिनों की अपनी सारी बढ़त गंवा दी और 3 प्रतिशत से ज़्यादा की भारी गिरावट के साथ गोता लगा दिया। जून 2024 के बाद यह एक दिन में हुई सबसे बड़ी गिरावट थी। बाज़ार पर 'बियर्स' (मंदी लाने वालों) का पूरी तरह से कब्ज़ा हो गया लगाता है। मोमेंटम इंडिकेटर्स सतर्क दिख रहे हैं। जबकि 'लोअर हाई–लोअर लो' का ढांचा बरकरार रहा। इसके साथ ही सभी मूविंग एवरेज नीचे की ओर रुख किए हुए हैं।
