Technical View: निफ्टी 50 ने दो दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। आज इसमें गिरावट आई। हालांकि यह 3 जनवरी को क्लोजिंग बेसिस पर 24,000 के स्तर का बचाव करने में कामयाब रहा। आज बिकवाली का दबाव बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस, टेक्नोलॉजी और फार्मा शेयरों के कारण देखने को मिला। यदि इंडेक्स 23,900 के 10-डे EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) या 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) का बचाव करने में नाकामयाब रहता है, तो गिरावट का रुझान 23,700 (200-डे EMA, महत्वपूर्ण सपोर्ट) तक बढ़ सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स ने कहा कि आगामी सत्रों में इसका बचाव करने से 24,200-24,400 जोन के लिए दरवाजे खुल सकते हैं।
