Technical View: निफ्टी को 23,500 तक ले जा सकते हैं बुल्स, जानें शुक्रवार के लिए बैंक निफ्टी के अहम लेवल्स

Nifty पर राय देते हुए Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि इंडेक्स में उछाल 23,500-25,630 के लेवल तक जारी रहने की संभावना है। इंडेक्स ने आवरली मोमेंटम इंडिकेटर ने एक पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है। ये खरीदारी का संकेत दे रहा है और काउंटर-ट्रेंड पुलबैक जारी रह सकता है। इसके नीचे जाने पर इंडेक्स में अहम सपोर्ट जोन 23,160-23,140 पर है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 6:45 PM
Story continues below Advertisement
Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा कि बैंक निफ्टी 49,500-49,600 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के करीब पहुंच गया है। जैन ने इंडेक्स में बाय-ऑन-डिप्स की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

Technical View: निफ्टी 50 ने 16 जनवरी को अपने ऊपर के मोमेंटम को बनाए रखा। वोलैटिलिटी के बावजूद इंडेक्स ने अपने काउंटर-ट्रेंड पुलबैक को जारी रखा। इस मूवमेंट को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस के साथ-साथ ऑयल एंड गैस शेयरों में बढ़त से सहारा मिला। इंडेक्स ने एक और सत्र के लिए अपने हायर हाई और हायर लो पैटर्न को बढ़ाया। इंडेक्स ने इंट्राडे में 23,350 के स्तर को पार करके अपनी हालिया रेंज को तोड़ दिया। यह ब्रेकआउट 23,500 की ओर बढ़ने वाली रैली की संभावना को और बढ़ा रहा है। इसके बाद रैली की संभावना 20-डे और 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) 23,630-23,680 तक बढ़ जायेगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार करेक्शन की स्थिति में इंडेक्स को 23,150 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है। उसके नीचे इंडेक्स को 23,050 पर सपोर्ट मिल सकता है।

आज निफ्टी 23,377 पर उच्चतर खुलने के बाद 99 अंक ऊपर 23,312 पर बंद हुआ। इससे पहले इंडेक्स 23,392 के इंट्राडे हाई और 23,272 के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया क्योंकि क्लोजिंग लेवल ओपनिंग लेवल से नीचे रहा।

शुक्रवार 17 जनवरी को कैसी रह सकती है Nifty की चाल


Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा, "पिछले तीन कारोबारी सत्रों की रेंज ऊपर की ओर ब्रेक हो गई है। इससे संकेत मिलता है कि इंडेक्स में उछाल 23,500-25,630 के लेवल तक जारी रहने की संभावना है।"

गेडिया के अनुसार, आवरली मोमेंटम इंडिकेटर ने एक पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है। ये खरीदारी का संकेत दे रहा है। ये क्रॉसओवर सुझाव दे रहा है कि काउंटर-ट्रेंड पुलबैक जारी रह सकता है। उन्होंने कहा, इसके नीचे जाने पर इंडेक्स में महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन 23,160-23,140 पर नजर आ रहा है।

मंथली ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में 23,000-24,000 के दायरे में कारोबार कर सकता है। इसमें तत्काल सपोर्ट 23,000 पर और रेजिस्टेंस 23,500 पर नजर आ रहा है।

डीलिंग रूम्स में आज इस आईटी स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, इंश्योरेंस सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश

शुक्रवार 17 जनवरी को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त बढ़ाई। इंडेक्स इंट्राडे में 49,500 अंक के करीब पहुंच गया। इंडेक्स 527 अंक (1.08 प्रतिशत) बढ़कर 49,279 पर बंद हुआ। इसने आज हायर टॉप्स-हायर बॉटम्स फॉर्मेशन बनाया। ये शॉर्टटर्म पॉजिटिविटी का संकेत दे रहा है। इंट्राडे में, बैंक निफ्टी ने अपने 10-डे ईएमए 49,416 को छू लिया। यदि यह इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तो अगला लक्ष्य 20-डे ईएमए यानी कि 50,150 का हो सकता है।

Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा, "बैंक निफ्टी 49,500-49,600 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के करीब पहुंच गया है। इसके शॉर्ट टर्म में एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करने की उम्मीद है।"

जैन ने इंडेक्स में बाय-ऑन-डिप्स रणनीति अपनाने की सलाह दी। इंडेक्स में संभावित तेजी के लिए 49,100 के जोन का आदर्श एंट्री प्वाइंट बताया है। उन्होंने सलाह दी, "सेंटीमेंट्स और टेक्निकल स्ट्रेंथ में सुधार के साथ किसी भी करेक्टिव मूव को एक्युमुलेट के अवसर के रूप में लेना चाहिए। इसका लक्ष्य रेजिस्टेंस जोन से ऊपर ब्रेकआउट देना रह सकता है।"

इस बीच, इंडिया VIX, वोलैटिलिटी इंडेक्स, बंद होने के समय हायर जोन में रहा। हालांकि यह इंट्राडे में निचले जोन में गिर गया था। यह 1.36 प्रतिशत बढ़कर 15.47 के स्तर पर आ गया। ये लेवल तेजड़ियों के लिए प्रतिकूल है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।