Get App

Technical View: निफ्टी को 23,500 तक ले जा सकते हैं बुल्स, जानें शुक्रवार के लिए बैंक निफ्टी के अहम लेवल्स

Nifty पर राय देते हुए Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि इंडेक्स में उछाल 23,500-25,630 के लेवल तक जारी रहने की संभावना है। इंडेक्स ने आवरली मोमेंटम इंडिकेटर ने एक पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है। ये खरीदारी का संकेत दे रहा है और काउंटर-ट्रेंड पुलबैक जारी रह सकता है। इसके नीचे जाने पर इंडेक्स में अहम सपोर्ट जोन 23,160-23,140 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 6:45 PM
Technical View: निफ्टी को 23,500 तक ले जा सकते हैं बुल्स, जानें शुक्रवार के लिए बैंक निफ्टी के अहम लेवल्स
Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा कि बैंक निफ्टी 49,500-49,600 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के करीब पहुंच गया है। जैन ने इंडेक्स में बाय-ऑन-डिप्स की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

Technical View: निफ्टी 50 ने 16 जनवरी को अपने ऊपर के मोमेंटम को बनाए रखा। वोलैटिलिटी के बावजूद इंडेक्स ने अपने काउंटर-ट्रेंड पुलबैक को जारी रखा। इस मूवमेंट को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस के साथ-साथ ऑयल एंड गैस शेयरों में बढ़त से सहारा मिला। इंडेक्स ने एक और सत्र के लिए अपने हायर हाई और हायर लो पैटर्न को बढ़ाया। इंडेक्स ने इंट्राडे में 23,350 के स्तर को पार करके अपनी हालिया रेंज को तोड़ दिया। यह ब्रेकआउट 23,500 की ओर बढ़ने वाली रैली की संभावना को और बढ़ा रहा है। इसके बाद रैली की संभावना 20-डे और 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) 23,630-23,680 तक बढ़ जायेगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार करेक्शन की स्थिति में इंडेक्स को 23,150 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है। उसके नीचे इंडेक्स को 23,050 पर सपोर्ट मिल सकता है।

आज निफ्टी 23,377 पर उच्चतर खुलने के बाद 99 अंक ऊपर 23,312 पर बंद हुआ। इससे पहले इंडेक्स 23,392 के इंट्राडे हाई और 23,272 के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया क्योंकि क्लोजिंग लेवल ओपनिंग लेवल से नीचे रहा।

शुक्रवार 17 जनवरी को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा, "पिछले तीन कारोबारी सत्रों की रेंज ऊपर की ओर ब्रेक हो गई है। इससे संकेत मिलता है कि इंडेक्स में उछाल 23,500-25,630 के लेवल तक जारी रहने की संभावना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें