फ्यूचर एंड ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिन यानी आज 29 मार्च को निफ्टी में 100 अंक से अधिक की वृद्धि हुई। डेली चार्ट पर एक तेजी का कैंडलस्टिक पैटर्न बना। लेकिन मोटे तौर पर लगातार चौथे सत्र के लिए 16,900-17,150 के रेंज में कारोबार करता नजर आया। वर्तमान में आशावादी रुख और पिछले चार दिनों के लोअर टॉप फॉर्मेशन टूटने के साथ इंडेक्स 17,200-17,250 जोन की ओर बढ़ सकता है। लेकिन इसके ऊपर इसका टिकना महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि यदि इंडेक्स इससे ऊपर टिका रहता है। तो निफ्टी में अगला रेजिस्टेंस जोन 17,450-17,500 के स्तर पर हो सकता है। जबकि 17,000-16,800 का जोन गिरावट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।