Get App

Technical View : आखिरी घंटे की रिकवरी के चलते निफ्टी में बना बुलिश कैंडल, 9 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसकी वजह ये रही कि निफ्टी की क्लोजिंग शुरुआती स्तर से अधिक रही। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे की तेजी के लिए 17,800 का स्तर इंडेक्स में अहम होगा। निफ्टी को 17,600-17,500 के स्तर पर सपोर्ट मिलने के साथ ये 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर तक चढ़ सकता है

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 08, 2023 पर 6:01 PM
Technical View : आखिरी घंटे की रिकवरी के चलते निफ्टी में बना बुलिश कैंडल, 9 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा बैंक निफ्टी को 41,750 और 42,000 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 41,500 के स्तर से ऊपर होल्ड करना होगा

आज 8 मार्च को ट्रेड के अंतिम 30 मिनट में रिकवरी के बाद निफ्टी लगातार तीसरे सीधे सत्र के लिए उच्च स्तर पर बंद होने में कामयाब हुआ। बैंकों, ऑटो, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बढ़त के कारण निफ्टी मजबूत हुआ। यूएस फेड चेयर जेरोम पॉवेल (US Fed Chair Jerome Powell) के दरों में अधिक बढ़ोतरी के संकेत के बाद एशियाई बाजारों में कमजोरी के चलते इंडेक्स दिन के निचले स्तर 17,602 पर फिसल गया। हालांकि बाद के ट्रेड में इंडेक्स 43 अंक बढ़कर 17,754 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसकी क्लोजिंग शुरुआती स्तर से अधिक रही। एक्सपर्ट्स ने कहा कि 17,800 का स्तर इंडेक्स में आगे की तेजी के लिए अहम होगा। इंडेक्स 17,600-17,500 के स्तर पर सपोर्ट मिलने के साथ 18,000 तक चढ़ सकता है।

डेली चार्ट पर इंडेक्स को अपने 9-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) के पास सपोर्ट मिला है। ये सपोर्ट 17,597 के स्तर पर दिखाई दिया है।

गुरूवार 9 मार्च को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

SAMCO Securities के रोहन पाटिल ने कहा "ज्यादतर समय प्राइसेस शॉर्ट टर्म एवरजे के ऊपर ऊपर और पिछले दिन के कैंडल की सीमा के अंदर कारोबार कर रही थी। मोमेंटम ऑसिलेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 14) पिछले दो महीनों से 55 - 25 रेंज के भीतर घूम रहा है। ये सुझाव दे रहा है कि 55 स्तरों के ऊपर एक ब्रेक आने पर ट्रेड में एक स्ट्रॉन्ग मोमेंटम सुनिश्चित होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें