Technical View : टेक्निकल सेटअप हुआ और कमजोर, 22600 का सपोर्ट टूटने पर 22200 तक गिर सकता है निफ्टी

Technical View : बुधवार को 23,350–23,400 के रेजिस्टेंस ज़ोन को पार करने में नाकाम रहने के बाद,निफ्टी में फिर से बिकवाली का दबाव देखने को मिला,जिसके चलते यह निचले स्तर पर बंद हुआ। खास बात यह है कि फरवरी की शुरुआत से ही हर उछाल पर ऊपरी स्तरों पर बिकवाली हुई है,जिससे मौजूदा गिरावट का ट्रेंड और मज़बूत हुआ है

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 5:22 PM
Story continues below Advertisement
Nifty View :आगे Nifty के लिए तत्काल सपोर्ट 22650-22600 के दायरे में रहेगा। इस दायरे से नीचे कोई भी गिरावट Nifty की कमजोरी को 22400 तक बढ़ा सकती है

Technical View : आज शुक्रवार, 27 मार्च को निफ्टी गैप-डाउन के साथ खुला और पूरे सत्र के दौरान दबाव में रहा और कारोबारी सत्र के अंत में 22,820 पर बंद हुआ। आज इसमें 2.09% की गिरावट देखने को मिली। मैक्रो-इकोनॉमिक चुनौतियों के मिले-जुले असर ने बाज़ार के सेंटिमेंट पर निगेटिव असर डाला। इनमें कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट,रुपये का रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचना,अमेरिका और जापान के 10-ईयर बॉन्ड यील्ड में तेज़ी और VIX में बढ़ोतरी जैसे फैक्टर शामिल हैं। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने सतर्कता के माहौल को और भी बढ़ा दिया।

बुधवार को 23,350–23,400 के रेजिस्टेंस ज़ोन को पार करने में नाकाम रहने के बाद,निफ्टी में फिर से बिकवाली का दबाव देखने को मिला,जिसके चलते यह निचले स्तर पर बंद हुआ। खास बात यह है कि फरवरी की शुरुआत से ही हर उछाल पर ऊपरी स्तरों पर बिकवाली हुई है,जिससे मौजूदा गिरावट का ट्रेंड और मज़बूत हुआ है।

तकनीकी नजरिए से देखें तो RSI 40 के निशान को कुछ समय के लिए पार करने के बाद नीचे फिसल गया है,जो इस बात का संकेत है कि बाज़ार की चाल अभी भी गिरावट की ओर ही है। इस बीच, MACD ज़ीरो लाइन और सिग्नल लाइन दोनों से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है,जिससे गिरावट का रुझान और भी मज़बूत हो रहा है।


सेक्टोरल फ्रंट पर,Nifty CPSE ही एकमात्र ऐसा सेक्टर था जो बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर,Nifty PSU Bank सबसे ज़्यादा नुकसान वाला सेक्टर रहा,जिसमें 3.5% से ज़्यादा की गिरावट आई। इसके बाद Nifty Defence का नंबर रहा,जिसमें 3.18% की गिरावट दर्ज की गई। शेयरों की बात करें तो, ONGC और Wipro टॉप दो गेनर्स रहे। जबकि Shriram Finance और TMPV नुकसान के साथ बंद हुए।

छोटे-मझोले शेयरों में भी कुछ इसी तरह का रुझान देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप और स्मॉल कैप,दोनों ही इंडेक्स कमज़ोरी के साथ खुले और गिरावट के साथ बंद हुए। दोनों में ही 1.5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि,एक दिलचस्प विरोधाभास अभी भी बना हुआ है। जहां एक ओर 3 फरवरी 2026 से अब तक निफ्टी में लगभग 13.5 फीसदी की गिरावट आई है,वहीं मिडकैप/निफ्टी रेशियों चार्ट में ऊपर की ओर जाती हुई रेशियो लाइन यह दर्शाती है कि इस अवधि के दौरान मिडकैप ने बेंचमार्क की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

आज मार्केट ब्रेथ की स्थिति बिगड़ गई,क्योंकि दिन के अंत में बढ़त-गिरावट का अनुपात (advance-decline ratio) पूरी तरह से 'बियर्स' (गिरावट लाने वालों) के पक्ष में झुक गया था। Nifty 500 के कुल 440 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी व्यू

आगे Nifty के लिए तत्काल सपोर्ट 22650-22600 के दायरे में रहेगा। इस दायरे से नीचे कोई भी गिरावट Nifty की कमजोरी को 22400 तक बढ़ा सकती है,जिसके बाद कम समय में यह 22200 तक फिसल सकता है। दूसरी ओर 23150–23200 का दायरा एक मजबूत रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है।

Market outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 30 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बैंक निफ्टी व्यू

Bank Nifty में भी वही कमज़ोरी दिखी जो पूरे बाज़ार में नज़र आई। इंडेक्स गैप-डाउन के साथ खुला और पूरे सेशन के दौरान इसमें गिरावट जारी रही, और यह 2.67% की गिरावट के साथ 52,275 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर भी निचले स्तर पर क्लोजिंग दी है। Nifty/Bank Nifty रेश्यो चार्ट में ऊपर जाती हुई रेश्यो लाइन यह बताती है कि Bank Nifty इस समय बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले कमज़ोर प्रदर्शन कर रहा है। इसके अलावा, Bank Nifty रेलेटिव रोटेशन ग्रॉफ (RRG) के लैगिंग क्वाड्रेंट में मौजूद है,जो कमज़ोर मोमेंटम और रिलेटिव स्ट्रेंथ की कमी का संकेत देता है।

Bank Nifty के लिए,तत्काल सपोर्ट 51800–51700 के ज़ोन में है। इस ज़ोन के नीचे कोई भी गिरावट Bank Nifty की कमज़ोरी को 51400 तक बढ़ा सकती है,जिसके बाद कम समय में यह 51000 तक जा सकता है। ऊपर की तरफ,52700–52800 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

 

 

सुदीप शाह, हेड -टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च, SBI सिक्योरिटीज

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।