Technical View : आज शुक्रवार, 27 मार्च को निफ्टी गैप-डाउन के साथ खुला और पूरे सत्र के दौरान दबाव में रहा और कारोबारी सत्र के अंत में 22,820 पर बंद हुआ। आज इसमें 2.09% की गिरावट देखने को मिली। मैक्रो-इकोनॉमिक चुनौतियों के मिले-जुले असर ने बाज़ार के सेंटिमेंट पर निगेटिव असर डाला। इनमें कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट,रुपये का रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचना,अमेरिका और जापान के 10-ईयर बॉन्ड यील्ड में तेज़ी और VIX में बढ़ोतरी जैसे फैक्टर शामिल हैं। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने सतर्कता के माहौल को और भी बढ़ा दिया।
