Get App

टेक्निकल व्यू : निफ्टी पहली बार 22200 के पार, 22460-22500 पर नजर आ रहा तत्काल रजिस्टेंस

Sensex today : प्राइवेट बैंकों में आई तेजी के दम पर निफ्टी 22,200 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। मिड और स्मॉलकैप में बिकवाली का दबाव दिखा। मिडकैप 63 प्वाइंट गिरकर 49248 पर बंद हुआ है। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस और कोटक टॉप गेनर्स में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों में रियल्टी और मीडिया टॉप पर रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2024 पर 6:45 PM
टेक्निकल व्यू : निफ्टी पहली बार 22200 के पार, 22460-22500 पर नजर आ रहा तत्काल रजिस्टेंस
Market news:निफ्टी बैंक इंडेक्स ने सभी शुरुआती नुकसान मिटा दिए और इंट्राडे में दिन के उच्चतम स्तर 47,136.75 पर पहुंचने के बाद 1.2 फीसदी बढ़कर 47,094.20 पर बंद हुआ

Technical View : उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़कर 20 फरवरी को पहली बार 22,200 को पार कर गया। हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के बावजूद इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी ने कारोबारी सत्र की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ की और पहले हाफ में कंसोलीडेशन के मोड में रहा। एक बार तो ये 22,045.85 के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, कारोबारी सत्र के दूसरे आधे हिस्से में तेज उछाल देखने को मिला। मीडिया, रियल्टी और प्राइवेट बैंकों के दम पर निफ्टी 22,215.60 के अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

शेयरखान के जतिन गेडिया ने कहा कि डेली चार्ट पर निफ्टी निर्णायक रूप से 22,100-22,150 के पिछले रजिस्टेंस जोन से ऊपर बंद हुआ है। ये इस बात का संकेत है कि तेजी का अगला चरण फिर से शुरू हो गया है। उम्मीद है कि निफ्टी ऊपर की तरफ 22,500 का स्तर हासिल कर सकता है जो राइजिंग चैनल का ऊपरी छोर है। बोलिंगर बैंड का विस्तार शुरू हो गया है और कीमतें ऊपरी बैंड के साथ ट्रेड कर रही हैं जो इस बात का संकेत है कि आगे कीमतों में बढ़त जारी रहने की संभावना है। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर में अभी भी एक नकारात्मक क्रॉसओवर है, जो चिंता का विषय है। हालांकि प्राइस एक्शन ज्यादा अहम है जो तेजी के मूड में। निफ्टी के लिए 22,460-22,500 पर तत्काल रजिस्टेंस है। जबकि 22,000-21,950 के रेंज में सपोर्ट है।

Market outlook : लगातार 6वें दिन रही तेजी, जानिए 21 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी बैंक इंडेक्स ने भी सभी शुरुआती नुकसान मिटा दिए और इंट्राडे में दिन के उच्चतम स्तर 47,136.75 पर पहुंचने के बाद 1.2 फीसदी बढ़कर 47,094.20 पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी पर बुल्स ने अपना दबदबा बनाए रखा और आज ये इंडेक्स 47000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। ये एक मजबूत खरीद मोड का संकेत है। बैंक निफ्टी के लिए अब 46700 पर तत्काल सपोर्ट है। इसकी पुष्टि ताजा पुट राइटिंग से होती है। अनुमान है कि बैंक निफ्टी 48000 के शॉर्ट टर्म लक्ष्य तक पहुंच जाएगा। किसी भी गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें