Get App

Technical View: पिछले हफ्ते निफ्टी और बैंक निफ्टी में दिखी गिरावट, जानें सोमवार को दोनों इंडेक्स की कैसी रहेगी चाल

निफ्टी ने 18,400 का अहम सपोर्ट ब्रेक किया और इससे नीचे बंद हुआ। इसमें अगला सपोर्ट 50-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) या 18,100-18,000 के जोन में होगा। वहीं ऊपर की तरफ 18,400 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस जोन है। इसके ऊपर निफ्टी 20-डे एसएमए को 18,550 को फिर से छू सकता है। तेजी की स्थिति में इंडेक्स 18,700 तक चढ़ सकता है

Sunil Matkarअपडेटेड Dec 18, 2022 पर 12:11 PM
Technical View: पिछले हफ्ते निफ्टी और बैंक निफ्टी में दिखी गिरावट, जानें सोमवार को दोनों इंडेक्स की कैसी रहेगी चाल
बैंक निफ्टी 43,500 से नीचे टिका रहा तो इसमें और कमजोरी आयेगी। ये इंडेक्स 43,000 और 42,750 के स्तर तक फिसल सकता है। इसमें 43,500 और 43,750 के स्तर पर रेजिस्टेंस है

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार को निफ्टी पूरे दिन दबाव में रहा। मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बीच ग्लोबल मार्केट में घबराहट को देखते हुए 16 दिसंबर को 0.79 प्रतिशत गिरकर 18,269 पर बंद हुआ। इंडेक्स शुक्रवार को 18,319 के स्तर पर खुला लेकिन दिन के उच्च स्तर 18,441 पर से फिसल गया। यह दिन के निचले स्तर 18,255 तक लुढ़क गया था। इसके बाद 146 अंक गिरकर 18,269 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी में 228 अंक की गिरावट आई है। इंडेक्स ने लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाया। ये डेली और वीकली चार्ट पर इनवर्टेड हैमर पैटर्न जैसा दिख रहा है।

सोमवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले (Amol Athawale, Kotak Securities) ने कहा कि डेली चार्ट्स पर लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाया। इसके साथ ही इंट्राडे चार्ट्स पर डबल टॉप रिवर्सल फॉर्मेशन बनाया। ये मौजूदा स्तरों से और गिरावट का संकेत दे रहे हैं।

निफ्टी ने सिर्फ 18,400 का अहम सपोर्ट नहीं ब्रेक किया बल्कि इससे नीचे बंद हुआ। उन्होंने कहा कि इसमें अगला सपोर्ट 50-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) या 18,100-18,000 के जोन में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें