Technical View : निफ्टी 20 हफ्तों में पहली बार 200 डीएमए के नीचे बंद, अब 1 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Stoxbox के रोहन शाह ने कहा कि इंट्राडे ट्रेडर्स को निफ्टी में 17,400 के रेजिस्टेंस लेवल्स से ऊपर ही लॉन्ग बनाने के अवसर तलाशने चाहिए। इंडेक्स अगर 15 मिनट के लिए 17,400 से ऊपर टिकता है तो ही इसमें लॉन्ग बनाने के बारे में सोचना चाहिए। रोहन ने कहा कि निफ्टी 17,250 के स्तर को तोड़ता है तो ट्रेडर्स को नए शॉर्ट बनाने के बारे में सोचना चाहिए

अपडेटेड Feb 28, 2023 पर 6:57 PM
LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी को 39,700 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसमें 40,300 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। ऊपर या नीचे की तरफ ब्रेक आने से ट्रेंडिंग मूव्स को बढ़ावा मिलेगा

आज 28 फरवरी को निफ्टी फिर से लाल निशान में बंद हुआ। लगातार आठवें सत्र में इसमें गिरावट बढ़ी। इस महीने में इसमें 2 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। इंडेक्स 17,383 के नीचे खुला लेकिन बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली। हालांकि वोलैटिलिटी के बीच इसने अपनी बढ़त को गंवा दिया। यह दोपहर में 17,255 के दिन के निचले स्तर तक गिर गया। लेकिन ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में गिरावट को कम कर दिया। आज बाजार बंद होने के समय आखिर में 89 अंक नीचे फिसलकर 17,304 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसने लगातार नौवें सत्र के लिए लोअर हाई और लोअर लो बनाया।

इंडेक्स 17,383 के अपने 200-डे मूविंग एवरेज (डीएमए) के नीचे और साथ-साथ बजट दिन के 17,353 के निचले स्तर के नीचे बंद हुआ। ये बाजार के ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। पिछले 20 हफ्तों में यह पहली बार हुआ जब इंडेक्स 200 डीएमए से नीचे बंद हुआ। आखिरी बार यह 11 अक्टूबर, 2022 को इसके नीचे बंद हुआ था।

बुधवार 1 मार्च को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल


एक्सपर्ट्स अभी भी आने वाले सत्रों में कुछ उलटफेर की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन अगर इंडेक्स 200 डीएमए से नीचे रहता है, तो यह 17,200-17,100 तक लुढ़क सकता है।

Stoxbox में तकनीकी विश्लेषक रोहन शाह ने कहा, "इंट्राडे ट्रेडर्स केवल 17,400 के रेजिस्टेंस लेवल्स से ऊपर ही लॉन्ग बनाने के मौके तलाश कर सकते हैं। इंडेक्स 15 मिनट के लिए 17,400 से ऊपर टिके रहने पर ही इसमें लॉन्ग बनाने की सोचना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स को नए शॉर्ट की तलाश तभी करनी चाहिए जब निफ्टी 17,250 के स्तर को तोड़ता है। शॉर्ट पोजीशन तब कन्फर्म करनी चाहिए जब इंडेक्स 15 मिनट तक इसके नीचे बना रहता है।

BIG MARKET VOICES: अनु जैन ने क्यों कहा- 'बाजार के लिए अगले 15 दिन काफी अहम'

बुधवार 1 मार्च को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी आज 40,303 पर सपाट खुला। उसके बाद ये 40,073-40,391 के दायरे में कंसोलिडेट हुआ। आखिर में यह 38 अंकों की गिरावट के साथ 40,269 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट्स पर डोजी पैटर्न बनाया। ये पैटर्न खरीदारों और विक्रेताओं के बीच ट्रेंड के बारे में अनिश्चितता का संकेत देता है।

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा, "इंडेक्स को 39,700 पर सपोर्ट मिलता दिख रहा है। इसमें 40,300 पर रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है। दोनों तरफ आने वाला ब्रेक ट्रेंडिंग मूव्स को बढ़ावा देगा। बैंक निफ्टी 39,700 पर सपोर्ट के साथ रेंज के भीतर इंडेक्स बाय-ऑन-डिप मोड में रहेगा।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।