Get App

Technical View: निफ्टी 23,600 के करीब बंद, जानें शुक्रवार 7 फरवरी को तेजी के लिए कौन से लेवल्स होंगे अहम

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि यदि बाजार में निफ्टी/सेंसेक्स 23,500/77800 से ऊपर कारोबार करने में सफल होते हैं, तो यह 23,750-23,800/78500-78600 तक वापस चढ़ सकते हैं। लेकिन इनके 23,500/77800 से नीचे कारोबा करने से तेजी का रुख कमजोर हो जाएगा। इस स्तर के नीचे, ट्रेडर्स अपना लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 6:42 PM
Technical View: निफ्टी 23,600 के करीब बंद, जानें शुक्रवार 7 फरवरी को तेजी के लिए कौन से लेवल्स होंगे अहम
Progressive Shares के आदित्य गग्गर ने कहा कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। लेकिन नीचे की तरफ इसको 23,520 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है

Technical View: आईटी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली के बीच निफ्टी 50 इंडेक्स 6 फरवरी को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ 23,600 के आसपास बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ निवेशक कल आरबीआई पॉलिसी के नतीजों से पहले सतर्क नजर आये। पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के बीच इंडेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन शुरुआती घंटों में सभी बढ़त खत्म हो गई। बिक्री बढ़ने के साथ इंडेक्स 23,550 के करीब पहुंच गया। हालांकि आखिरी घंटे की खरीदारी ने इंट्राडे नुकसान को कुछ हद तक मिटाने में मदद की। बाजार के अंत में निफ्टी 92.95 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,603.35 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्सेस में, फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्सेस ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1-2 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। जबकि मेटल, पीएसयू बैंक, ऊर्जा, मीडिया, ऑयल एंड गैस में 0.4-0.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.2 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत गिरे।

ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, एनटीपीसी निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहे। जबकि सिप्ला, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा कंज्यूमर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें