Technical View: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच, इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला। फर्स्ट हाफ में पॉजिटिव रुझान के साथ एक दायरे में कारोबार करता रहा। हालांकि उसके बाद बाजार में बिकवाली बढ़ी जिसके कारण यह शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में नाकामयाब रहा। निफ्टी 42.95 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,696.30 पर बंद हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, नेस्ले इंडिया, एचयूएल और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर शामिल रहे। जबकि सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स, बीपीसीएल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर शामिल रहे। सेक्टोरल इंडेक्स में एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और ऑटो को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्सेस हरे निशान में बंद हुए। ऑयल एंड गैस, मेटल, मीडिया, एनर्जी और पीएसयू बैंक में 1-1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
