Technical View: निफ्टी ने वीकली स्केल पर बनाया बेयरिश Engulfing candle, सोमवार को 17,500 का लेवल होगा अहम

यदि इंडेक्स 17,500 के ऊपर टिकता है तो निफ्टी के ऊपर की ओर बढ़ने की काफी उम्मीद है जबकि गिरावट आने पर इंडेक्स 17,300 तक नीचे लुढ़क सकता है

अपडेटेड Sep 17, 2022 पर 12:10 PM
बैंक निफ्टी के 41,000 के नीचे बने रहने पर ये 40,500 और 40,250 तक लुढ़क सकता है जबकि ऊपर की तरफ इसमें 41,250 और 41,500 के स्तर पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है

कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर इंडेक्स में उछाल के कारण बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 16 सितंबर को भी निफ्टी बिकवाली के दबाव में रहा। ये महज तीन दिनों में करीब 18,100 के लेवल से गिरकर 17,500 के लेवल पर आ गया। निफ्टी 17,797 पर खुला और दिन के निचले स्तर 17,497 पर आ गया। यह 347 अंक या 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,531 पर बंद हुआ। इस हफ्ते यह 1.7 प्रतिशत नीचे आ गया।

निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। पैटर्न में दो कैंडलस्टिक्स हैं जिसमें से पहला लाल और दूसरा हरा नजर आ रहा है। वहीं वीकली स्केल पर निफ्टी ने एक बेयरिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया।

सोमवार के लिए निफ्टी पर एक्सपर्ट की राय


LKP Securities के रूपक डे ने कहा "डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी निकट अवधि के मूविंग एवरेज 20 डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA - 17,681) से नीचे गिर गया है। इसका मोमेंटम ऑसिलेटर्स बेयरिश क्रॉसओवर में है और ये गिर रहा है। इसमें निकट अवधि के लिए रुझान निगेटिव दिखाई दे रहा है।"

रूपक ने आगे कहा कि अगर इंडेक्स 17,500 के ऊपर टिकता है तो निफ्टी के ऊपर की ओर बढ़ने की काफी संभावना है। वहीं गिरावट आने पर इंडेक्स 17,300 तक नीचे लुढ़क सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसमें 17,700 पर रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है।

Taking Stock: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन 2% टूटा बाजार, एक्सपर्ट्स से जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल

सोमवार के लिए बैंक निफ्टी पर एक्सपर्ट की राय

बैंक निफ्टी शुक्रवार 16 सितंबर को 230 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 40,977 पर खुला। ये ब्रॉडर मार्केट के अनुरूप कारोबार करता हुआ नजर आया। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यह 432 अंक गिरकर 40,777 पर बंद हुआ।

इसने डेली स्केल पर एक स्मॉल बाडीड बेयरिश कैंडल बनाया। बैंक निफ्टी ने वीकली फ्रेम पर एक इनवर्टेड हैमर पैटर्न बनाया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने सोमवार के लिए बैंक निफ्टी पर निवेश सलाह देते हुए कहा कि जब तक इंडेक्स 41,000 के नीचे रहता है। यह 40,500 और 40,250 तक फिसल सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसमें 41,250 और 41,500 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।