कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर इंडेक्स में उछाल के कारण बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 16 सितंबर को भी निफ्टी बिकवाली के दबाव में रहा। ये महज तीन दिनों में करीब 18,100 के लेवल से गिरकर 17,500 के लेवल पर आ गया। निफ्टी 17,797 पर खुला और दिन के निचले स्तर 17,497 पर आ गया। यह 347 अंक या 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,531 पर बंद हुआ। इस हफ्ते यह 1.7 प्रतिशत नीचे आ गया।
