Technical View: निफ्टी ने वीकली स्केल पर बनाया Hammer पैटर्न, 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

सोमवार को तेजी रहने पर निफ्टी 17400 के स्तर पर चढ़ सकता है जबकि गिरावट आने पर इसमें नीचे की तरफ 16,800-16,700 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Oct 01, 2022 पर 6:31 PM
बैंक निफ्टी में 38,250 और 38,000 पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है। इसे 39,000 और 39,250 स्तरों की ओर बढ़ने के लिए 38,500 जोन के ऊपर टिकना होगा

शुक्रवार 30 सितंबर को निफ्टी ने शुरुआती कारोबार की वोलैटिलिटी के बाद मजबूती हासिल की। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया इसने निर्णायक रूप से अपनी बढ़त को बढ़ाया। इंडेक्स 17,000 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। इंडेक्स 16,982 के 200-डे मूविंग एवरेज (डीएमए) में भी टॉप पर रहा। निफ्टी ने 1.6 प्रतिशत की बढ़त हासिल की जिससे सात दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया।

निफ्टी मामूली रूप से नीचे 16,798 पर खुला। इसके बाद वोलैटिलिटी के बीच 16,750 के आस-पास एक महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर पर फिसल गया। लेकिन पॉलिसी की घोषणा के बाद इंडेक्स ने दोपहर में 17,187 के उच्च स्तर पर पहुंचने के लिए मजबूती हासिल की। यह अपने अहम सपोर्ट जोन 16,750-16,800 का बचाव करते हुए 276 अंक या 1.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 17,094 पर बंद हुआ।

Kotak Securities के अमोल आठवले की 3 अक्टूबर के लिए निफ्टी पर राय


अमोल आठवले ने कहा कि निफ्टी ने पाॉजिटव रुझान के साथ एक हैमर कैंडस्टिक फॉर्मेशन बनाया। इसमें रुझान के अनुसार ट्रेड करने वाले ट्रेडर्स के लिए 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) और 16,900 एक मजबूत सपोर्ट जोन होंगे। इसके ऊपर निफ्टी के 17,250 तक चढ़ने की संभावना है।

FII की बिकवाली और RBI के रेट बढ़ाने के बीच बाजार पिछले कारोबारी हफ्ते में 1% गिरकर बंद हुआ

निफ्टी में तेजी रहने पर ये 17400 के स्तर पर चढ़ सकता है जबकि गिरावट आने पर इसमें 16,800-16,700 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं।

शुक्रवार को वोलैटिलिटी कम होने से बुल्स कंफर्ट जोन में आ गये। इंडिया VIX, फियर इंडेक्स 6.26 प्रतिशत गिरकर 19.97 के स्तर पर आ गया।

यह अक्टूबर की नई सीरीज की शुरुआत है इसलिए ऑप्शन डेटा कई स्ट्राइक्स में फैला हुआ है। हमने 17,000 के स्ट्राइक पर अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखा। उसके बाद 17,500 स्ट्राइक पर ओपन इंटरेस्ट देखा। जबकि अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट 16,000 के स्ट्राइक पर 17,600 के स्ट्राइक पर देखा गया।

मार्जिनल कॉल राइटिंग 17,200 के स्ट्राइक पर और 17,500 के स्ट्राइक पर देखने को मिली। जबकि मार्जिनल पुट राइटिंग 17,100 के स्ट्राइक पर और 16,800 के स्ट्राइक पर देखने को मिली।

उपरोक्त ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि निफ्टी जल्द ही 16,800-17,400 के जोन में कारोबार करता हुआ दिख सकता है।

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया की 3 अक्टूबर के लिए बैंक निफ्टी पर राय

शुक्रवार को बैंक निफ्टी 37,660 पर खुला और शुरुआती टिक में 37,400 के स्तर से नीचे फिसल गया। लेकिन इसके बाद बड़े पैमाने पर बुल्स के एक्शन से ये तेजी से ऊपर चढ़ा। कल इसने 38,811 के इंट्रा डे हाई को छुआ। बाजार बंद होने के समय बैंक निफ्टी 984 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 38,632 पर बंद हुआ।

Taking Stock: RBI पॉलिसी के बाद निफ्टी ने पार किया 17,000 का स्तर, सोमवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स ने डेली स्केल पर एक बुलिश एन्गल्फिंग कैंडल बनाया। इसने पिछले सात सत्रों के अपने निचले उच्च स्तर को नजरअंदाज कर दिया। बैंक निफ्टी ने वीकली फ्रेम पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक हैमर कैंडल बनाया। इससे निचले जोन खरीदारी होने का संकेत मिलता है।

चंदन ने आगे कहा कि अब बैंक निफ्टी को 39,000 और 39,250 स्तरों की ओर बढ़ने के लिए 38,500 जोन के ऊपर टिकना होगा। जबकि इसमें 38,250 और 38,000 पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।