Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, जानिये 22 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

बैंक निफ्टी ने 39,600 के उच्च स्तर पर शुरुआत करने के बाद बाजार के अंत तक ऊपर की ओर बढ़ता रहा। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंकिंग इंडेक्स यदि 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज - 39,672) से ऊपर टिकता है तो 40,000-40,500 पर अगला रेजिस्टेंस जोन होने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 7:23 PM
LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि 17,200 के ऊपर निफ्टी में निर्णायक मूव दिखने पर ये 17,450-17,500 की ओर एक रैली दिखा सकता है

Share Market News: निफ्टी ने उम्मीद के मुताबिक से वापसी की। आज 21 मार्च को अपने पिछले दिनों के सभी गिरावट की भरपाई की। फिर भी 17,200 से नीचे की सीमा में कारोबार करता नजर आया। ये इसका अगला महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन हो सकता है। वैश्विक बाजारों में रिकवरी और बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में रैली ने बाजार की रिकवरी को सपोर्ट किया। इंडेक्स आज 17,060 पर खुला। इसके बाद ये पूरे सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच 17,128 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह 119 अंक ऊपर 17,108 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने पिछले सत्र में एक हैमर फॉर्मेशन के बाद डेली चार्ट पर एक अच्छा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी में अगला रेजिस्टेंस 17,200-17,250 जोन में होने की उम्मीद है। इसके बाद 17,450-17,500 स्तर पर रेजिस्टेंस नजर आयेगा। जबकि निफ्टी में 16,950-16,800 स्तर पर सपोर्ट देखा जाएगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि इंडेक्स ऊपर की ओर आगे बढ़ता है तो इस बात की पुष्टि हो सकती है कि इसमें 20 मार्च के निचले स्तर 16,828 के आसपास बॉटम बन गया है।

Nifty 50 Update: 22 मार्च को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

LKP Securities के रूपक डे ने कहा "निफ्टी पिछले कुछ दिनों से कंसोलिडेट हो रहा है। ये अनिर्णय का संकेत दे रहा है। शॉर्ट टर्म के लिए इसका ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। इंडेक्स डेली चार्ट पर अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है। डेली चार्ट पर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ने इसके बेयरिश के क्रॉसओवर को कम कर दिया है।"


उनका मानना ​​है कि जब तक इंडेक्स 16,950-17,200 के दायरे में है। तब तक इसमें रुझान साइडवेज रहने की संभावना है।

बाजार बढ़त पर बंद, मार्केट क्लोजिंग से पहले इन 4 शेयरों में हुई दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह

रूपक ने कहा, "17,200 के ऊपर इसमें एक निर्णायक मूव 17,450-17,500 की ओर एक रैली को प्रेरित कर सकता है। जबकि 16,950 के नीचे एक फिसलने पर बाजार में तेज गिरावट आ सकती है।"

Hedged के संस्थापक और सीईओ राहुल घोष ने कहा, बाजार में सेल ऑन रैली तब तक बंद नहीं होगी जब तक कि निफ्टी तेजी दिखाते हुए 17,550 अंक से ऊपर नहीं क्लोज होता।

22 मार्च को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 39,600 के उच्च स्तर पर की। उसके बाद बाजार के अंत तक ऊपर की ओर बढ़ता रहा। इंडेक्स 533 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 39,895 पर पहुंच गया। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसने औसत से थोड़े अधिक वॉल्यूम के साथ हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बनाया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंकिंग इंडेक्स निर्णायक रूप से 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज - 39,672) से ऊपर बंद हुआ। ये एक पॉजिटिव संकेत दिखा रहा है। यदि इंडेक्स इसके ऊपर टिकता है तो 40,000-40,500 पर अगला रेजिस्टेंस जोन होने की उम्मीद है। इसमें 38,950 के स्तर पर सपोर्ट नजर आयेगा।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।