Share Market News: निफ्टी ने उम्मीद के मुताबिक से वापसी की। आज 21 मार्च को अपने पिछले दिनों के सभी गिरावट की भरपाई की। फिर भी 17,200 से नीचे की सीमा में कारोबार करता नजर आया। ये इसका अगला महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन हो सकता है। वैश्विक बाजारों में रिकवरी और बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में रैली ने बाजार की रिकवरी को सपोर्ट किया। इंडेक्स आज 17,060 पर खुला। इसके बाद ये पूरे सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच 17,128 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह 119 अंक ऊपर 17,108 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने पिछले सत्र में एक हैमर फॉर्मेशन के बाद डेली चार्ट पर एक अच्छा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
