Technical View of Nifty and Bank Nifty for Nov 3 : बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयरों के दबाव में आने के चलते लगातार चार दिनों की बढ़त के बाद बाजार में गिरावट दिखी। निफ्टी 63 अंक गिरकर 2 नवंबर को 18,083 पर बंद हुआ। हालांकि आज भी इंडेक्स मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 18,000 के लेवल को बनाए रखने में कामयाब रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये स्तर दोनों तरफ एक महत्वपूर्ण स्तर के रूप में कार्य करेगा। आज निफ्टी ने एक बेयरिश कैंडल बनाया। ये डेली चार्ट पर बेयरिश बेल्ट होल्ड या बेयरिश एनगल्फिंग पैटर्न जैसा दिखाई दिया। एक बेयरिश बेल्ट होल्ड पैटर्न तब बनता है जब ओपनिंग प्राइस ट्रेडिंग दिवस (इंट्राडे हाई) का हाईएस्ट प्वाइंट बन जाता है। इसके बाद पूरे दिन इंडेक्स में गिरावट आती हुई दिखाई देती है।
Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की 3 नवंबर के लिए निफ्टी पर राय
शेयरखान के गौरव रत्नपारखी ने कहा, "डेली चार्ट पर इंडेक्स ने Engulfing बेयर कैंडल के साथ बार के बाहर एक बेयरिश कैंडल बनाया। यह निफ्टी 50 के लिए आज का उच्च स्तर 18,178 का लेवल को एक प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल बना रहा है।"
उन्होंने कहा कि आवरली चार्ट दर्शा रहा है कि इसमें कमजोरी फिर से आती हुई दिख रही है। इसमें आगे की तरफ 18,000 का स्तर मेक-या-ब्रेक स्तर होगा।
गौरव ने कहा कि जब तक निफ्टी 18,000 के लेवल से ऊपर बना रहेगा, तब तक शॉर्ट टर्म ट्रैजेक्टरी पॉजिटिव रहेगी। मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि क्लोजिंग बेसिस पर 18,000 का स्तर ब्रेक होने से कंसोलिडेशन दिखाई देगा।
एनएसई पर बढ़त दिखाने वाले हर एक शेयर के मुकाबले पांच से ज्यादा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी के लिए ऑप्शन डेटा 17,900-18,300 की तत्काल ट्रेडिंग रेंज का संकेत दे रहे हैं।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया की 3 नवंबर के लिए बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी 41,473 के स्तर पर सकारात्मक खुला लेकिन दिन के दौरान इस लेवल को होल्ड करने में कामयाब नहीं हो सका। इसमें गिरावट देखने को मिली। यह इंडेक्स 143 अंक गिरकर 41,147 पर बंद हुआ।
बैंकिंग इंडेक्स, पिछले सात सत्रों से 800-पॉइंट की रेंज में बढ़ता हुआ नजर आया। आज इसने डेली फ्रेम पर एक बेयरिश कैंडल बनाया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा "यदि ये 41,000 के लेवल के ऊपर टिकता है तो इसमें 41,500 और 41,650 के लेवल्स की ओर रैली देखने को मिल सकती है। इसमें गिरावट आने पर 40,750 और 40,500 के स्तरों पर सपोर्ट मिलता हुआ दिखेगा।"
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )