Get App

Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश बेल्ट होल्ड पैटर्न, 3 नवंबर के लिए 18,000 का लेवल होगा अहम

शेयरखान के गौरव रत्नपारखी ने कहा कि निफ्टी के लिए 18,178 का लेवल को एक प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल बना है। आवरली चार्ट दर्शा रहा है कि इसमें कमजोरी फिर से आती हुई दिख रही है। इसमें आगे 18,000 का स्तर मेक-या-ब्रेक स्तर होगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 02, 2022 पर 6:37 PM
Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश बेल्ट होल्ड पैटर्न, 3 नवंबर के लिए 18,000 का लेवल होगा अहम
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा कि यदि बैंक निफ्टी अगले सत्र में 41,000 के लेवल के ऊपर टिकता है तो इसमें 41,500 और 41,650 के लेवल्स की ओर रैली देखने को मिल सकती है

Technical View of Nifty and Bank Nifty for Nov 3 : बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयरों के दबाव में आने के चलते लगातार चार दिनों की बढ़त के बाद बाजार में गिरावट दिखी। निफ्टी 63 अंक गिरकर 2 नवंबर को 18,083 पर बंद हुआ। हालांकि आज भी इंडेक्स मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 18,000 के लेवल को बनाए रखने में कामयाब रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये स्तर दोनों तरफ एक महत्वपूर्ण स्तर के रूप में कार्य करेगा। आज निफ्टी ने एक बेयरिश कैंडल बनाया। ये डेली चार्ट पर बेयरिश बेल्ट होल्ड या बेयरिश एनगल्फिंग पैटर्न जैसा दिखाई दिया। एक बेयरिश बेल्ट होल्ड पैटर्न तब बनता है जब ओपनिंग प्राइस ट्रेडिंग दिवस (इंट्राडे हाई) का हाईएस्ट प्वाइंट बन जाता है। इसके बाद पूरे दिन इंडेक्स में गिरावट आती हुई दिखाई देती है।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की 3 नवंबर के लिए निफ्टी पर राय

शेयरखान के गौरव रत्नपारखी ने कहा, "डेली चार्ट पर इंडेक्स ने Engulfing बेयर कैंडल के साथ बार के बाहर एक बेयरिश कैंडल बनाया। यह निफ्टी 50 के लिए आज का उच्च स्तर 18,178 का लेवल को एक प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल बना रहा है।"

उन्होंने कहा कि आवरली चार्ट दर्शा रहा है कि इसमें कमजोरी फिर से आती हुई दिख रही है। इसमें आगे की तरफ 18,000 का स्तर मेक-या-ब्रेक स्तर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें