Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, सोमवार 6 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा कि मोमेंटम इंडिकेटर ने डेली चार्ट पर एक पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है। इससे इसमें खरीदारी के आने की पुष्टि हो रही है। इंडेक्स के 42,000 के स्तर दिखने की संभावना है। इस लेवल पर ताजा कॉल राइटिंग देखी गई है। जबकि वोलैटिलिटी भी काफी कम हो गई। फियर इंडेक्स इंडिया VIX 6.09 प्रतिशत लुढ़क कर 12.18 के लेवल पर आ गया है

अपडेटेड Mar 04, 2023 पर 8:47 AM
Story continues below Advertisement
LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि निफ्टी 17,650 के पार निकलने के बाद और ऊपर चढ़ सकता है। जबकि नीचे गिरन पर 17,470 पर सपोर्ट मिल सकता है

निफ्टी ने 11 नवंबर, 2022 के बाद से 3 मार्च को सबसे बड़ी सिंगल डे बढ़त हासिल की। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी 272 अंक या 1.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ हफ्ते के लिए बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट्स पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसने हायर हाई और हायर लो बनाया। निफ्टी भी अपने 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) 17,582 से ऊपर और साथ ही 5 और 9-डे EMA से ऊपर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे चलकर निफ्टी को 17,600-17,650 के लेवल्स पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन दिखाई देने की उम्मीद है। इसके ऊपर निफ्टी 17,800-18,000 तक चढ़ सकता है। जबकि नीचे की तरफ इसको 17,250-17,300 पर सपोर्ट मिल सकता है।

सोमवार 6 मार्च को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

LKP Securities  के रूपक डे ने कहा, "डेली चार्ट पर इंडेक्स ने एक कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है। इससे इसमें वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। मोमेंटम ऑसिलेटर आरएसआई (रिलेटिव स्टेंथ इंडेक्स) डेली टाइमफ्रेम पर बुलिश क्रॉसओवर में है।"


निफ्टी 17,650 के पार जाने के बाद ऊपर जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें ऊपर की तरफ 17,800 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि नीचे फिसलने पर 17,470 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

निफ्टी के लिए अपेक्षित निकट अवधि की ट्रेडिंग रेंज 17,300-17,800 के बीच है।

Adani Group को एक और झटका, ICRA ने Adani Total Gas के रेटिंग आउटलुक को 'स्टेबल' से घटाकर 'निगेटिव' किया

सोमवार 6 मार्च को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी ने निर्णायक रूप से 41,000 के ऊपर का लेवल क्लियर किया। जो कि एक रेजिस्टेंस एरिया था। इंडेक्स 861 अंक या 2.13 प्रतिशत चढ़कर 41,251 पर बंद हुआ। इसने औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया।

LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स एनालिस्ट कुणाल शाह ने कहा, "मोमेंटम इंडिकेटर ने डेली चार्ट पर एक पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है। ये इसमें खरीदारी के संकेत की पुष्टि करता है। इंडेक्स के 42,000 के स्तर को छूने की संभावना है। जहां ताजा कॉल राइटिंग देखी गई है।"

उन्होंने कहा कि वोलैटिलिटी भी काफी कम हो गई। जबकि फियर इंडेक्स इंडिया VIX 6.09 प्रतिशत गिरकर 12.18 के स्तर पर आ गया है। इससे बुल्स को जोश मिला है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।