कल का शुक्रवार बाजार के लिए एक ब्लैक फ्राइडे था। निफ्टी लगातार दूसरे सत्र के लिए 1 प्रतिशत गिर गया। ये 10 मार्च को लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बंद हुआ। अमेरिकी बेरोजगारी और गैर-कृषि पेरोल डेटा के आने के पहले ग्लोबल मार्केट में करेक्शन देखने को मिला। इंडेक्स 17,444 पर एक शार्प गैप डाउन के साथ खुला। ये दिन के दौरान 17,324 तक गिर गया। उस निचले स्तर से इंडेक्स रिकवर हुआ। लेकिन पूरे सत्र में एक नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ काफी हद तक दायरे में रहा। बाजार के आखिर में एनएसई का बेंचमार्के इंडेक्स निफ्टी 177 अंक या 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी ने बेयरिश कैंडल बनाया। ये डेली चार्ट्स पर हैमर पैटर्न फॉर्मेशन जैसा दिखता है। डाउनट्रेंड में हैमर फॉर्मेशन आमतौर पर बुलिश रिवर्सल का संकेत देता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले सत्रों के लिए, 17,300 यानी कि शुक्रवार का निचला स्तर एक सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। यदि ये उस स्तर टूट जाता है, तो 17,200-17,000 जोन में और गिरावट आ सकती है। जबकि 17,600 महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन होने की उम्मीद है।
13 मार्च को कैसी रहेगी की निफ्टी की चाल
LKP Securities के रूपक डे ने कहा "डेली चार्ट पर इंडेक्स डाउनवर्ड स्लोपिंग चैनल के भीतर गिर रहा है। ये फिर से मंदी के रुझान की पुष्टि करता है। इसमें 14-डे मूविंग एवरेज (17,552) और 50-डे मूविंग एवरेज (17,825), बेयरिश क्रॉसओवर में हैं। जबकि इंडेक्स वैल्यू दोनों एवरेज से नीचे है।
रूपक ने कहा, "रुझान मंदी का बना हुआ है। जब तक निफ्टी 17,850 से नीचे बंद नहीं हो जाता तब तक बाजार उछाल पर बिकवाली की स्थिति में रहेगा। इसे निचले सिरे पर 16,950-16,750 पर सपोर्ट मिलता हुआ दिख रहा है।"
13 मार्च को कैसी रहेगी की बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी भी नकारात्मक नोट पर 450 अंक नीचे 40,805 पर खुला। पूरे सत्र के दौरान ये दबाव में रहा। बाजार के आखिर यह 771 अंक या 1.9 प्रतिशत के नुकसान के साथ 40,485 पर बंद हुआ। इसकी वजह ये रही कि फाइनेंशियल शेयरों ने ब्रॉडर मार्केट को कमजोर कर दिया। इसका रेजिस्टेंस धीरे-धीरे कम हो रहा है।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि इंडेक्स ने डेली और वीकली स्केल्स पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। ये फॉर्मेशन बताता है कि उच्च जोन में बिकवाली का दबाव अपेक्षित है। उन्होंने कहा "अब जब तक यह 40,800 के स्तर से नीचे रहता है। इसमें 40,100, फिर 39,750 के स्तर की ओर गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि ऊपर की तरफ इसमें 40,800 से 41,000 के स्तर पर रेजिस्टेंस मिलने की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )