Technical View: आज 30 जनवरी को (मंथली F&O एक्सपायरी डे) को एक वोलैटाइल सत्र में, निफ्टी 50 इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑयल एंड गैस, फार्मा और रियल्टी शेयरों में देखी गई खरीदारी के बीच लगातार तीसरे सत्र में निफ्टी में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। जैसा कि अपेक्षित था अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों को अपरिवर्तित रखा। इसके बाद कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण इंडेक्स सपाट नोट पर खुला लेकिन खरीदारी ने निफ्टी को इंट्राडे में 23,300 को पार करने में मदद की। हालांकि, दोपहर में मुनाफावसूली से इंडेक्स की दिन की सारी बढ़त खत्म हो गई। लेकिन अंतिम घंटे में मजबूत रिकवरी के बीच यह दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
