Get App

Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, जानें 18 जनवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी को 42,500 और 42,750 के स्तर की ओर ऊपर बढ़ने के लिए 42,000 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। इंडेक्स में पहला सपोर्ट 42,000 के स्तर पर दिख रहा है। ये लेवल टूटा तो इसमें दूसरा सपोर्ट 41,750 के स्तर पर दिखाई दे रहा है

Edited By: Sunil Matkarअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 6:19 PM
Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, जानें 18 जनवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने निफ्टी में 17,950 का लेवल मजबूत सपोर्ट जोन के तौर पर काम करेगा। तेजी आने पर इंडेक्स 18,100-18,200 के स्तर तक चढ़ सकता है

17 जनवरी को निफ्टी ने अपने पिछले दिन के सभी नुकसान की भरपाई कर ली। इसमें बढ़त देखने को मिली। निफ्टी पिछले छह सत्रों में पहली बार मनोवैज्ञानिक रूप से अहम 18,000 अंक के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया। इसके साथ ही इसमें लगातार तीसरे सत्र के लिए हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बना है। ये फॉर्मेशन आने वाले सत्रों में और ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना का संकेत देता है। इसलिए यदि इंडेक्स अपने अपट्रेंड को बढ़ाता है और निर्णायक रूप से 50 DEMA (डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 18,097) से ऊपर बंद होता है, तो इंडेक्स 17,900-17,800 पर महत्वपूर्ण सपोर्ट के साथ 18,200-18,300 के स्तर की ओर बढ़ सका सकता है। ऐसा एक्सपर्ट्स का कहना है।

बाजार की आज की रैली एफएमसीजी, टेक्नोलॉजी, तेल और गैस, चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स और ऑटो शेयरों में तेजी की वजह से देखने को मिली। निफ्टी 17,923 पर खुला और 18,072 तक चढ़ गया। ये लेवल आज का इसका इंट्राडे हाई लेवल रहा। बाजार के अंत में निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 18,053 पर बंद हुआ।

18 जनवरी के लिए निफ्टी पर निवेश राय

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा, "तकनीकी रूप से, बाजार ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया है। इंट्राडे चार्ट पर हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाया है। ये फॉर्मेशन मौजूदा स्तरों से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें