Market Trend: निफ्टी 50 ने लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। लेकिन कल होने वाली वीकली एफएंडओ एक्सपायरी से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को निचले स्तरों पर खरीदारी आने के कारण यह 24,400 का बचाव करने में कामयाब रहा। अगर निफ्टी आगामी सत्रों में 24,350-24,400 जोन को बनाए रख सकता है तो फिर इसमें 24,600-24,700 की ओर उछाल की संभावना है। हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि इस रेंज को बनाए रखने में विफलता निफ्टी को 24,000 के बड़े सपोर्ट की ओर ले जा सकती है।
