Get App

Technical View : निफ्टी में आगे की रैली के लिए इसका 19,750 के ऊपर बंद होना जरूरी

Nifty पर राय देते हुए LKP Securities के रूपक डे ने कहाइंडेक्स में ऊपर की तरफ रेजिस्टेंस 19,750 पर नजर आ रहा है। इसमें रैली के लिए 19,750 से आगे एक मजबूत मूव जरूरी है। इससे इंडेक्स के 19,900 तक चढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं इसमें गिरावट आने पर 19,600 पर एक सपोर्ट मिल सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 6:15 PM
Technical View : निफ्टी में आगे की रैली के लिए इसका 19,750 के ऊपर बंद होना जरूरी
Bank Nifty पर राय देते हुए Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें एक शॉर्ट टर्म बॉटम बना हुआ है। बैंक निफ्टी में अगले कुछ कारोबारी सत्रों में गिरावट देखी जा सकती है

Technical View : निफ्टी ने एक और उतार-चढ़ाव भरे सत्र में स्मार्ट रिकवरी की और 27 सितंबर को 52 अंक बढ़कर 19,716.5 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने दिन की शुरुआत 19,637 पर कमजोरी के साथ की। इसके बाद ये 19,554 तक फिसल गया। लेकिन सुबह में समय बीतने के साथ रीबाउंड करते हुए 19,731 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह दिन के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया। डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक बनाया। ये पैटर्न एक और पॉजिटिव मूव का संकेत दे रहा है। बुलिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न को रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। ये एक डाउनट्रेंड के बाद बनता है।

गुरूवार 28 सितंबर को कैसी रहेगी Nifty की चाल

इंडेक्स 19,550 के अपेक्षित सपोर्ट स्तर से लगभग 160 अंक ऊपर बंद हुआ। ये दिन के दौरान 50-डे EMA के पास दिखाई दिया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि आगे बढ़ने पर ये 19,750 यानी कि 21-डे EMA के पास पहुंच सकता है। इसके बाद इसके 19,800-19,900 के जोन में पहुंचने की उम्मीद है। जबकि इसमें 19,600-19,500 के जोन पर सपोर्ट नजर आयेगा।

LKP Securities के रूपक डे ने कहा, "ऊपर की तरफ इंडेक्स में रेजिस्टेंस 19,750 पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में पर्याप्त रैली आने के लिए एक स्पष्ट ब्रेकआउट आवश्यक है। इंडेक्स में 19,750 से आगे एक मजबूत मूव से इंडेक्स के 19,900 तक चढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें