SUNIL SHANKAR MATKAR

SUNIL SHANKAR MATKAR
उम्मीद के मुताबिक ही Nifty50 में 11 नवंबर को गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली और अंत में ये 13 महीने के हाई के करीब बंद हुआ। ग्लोबल बाजार की तेजी के दम पर निफ्टी 300 अंकों का बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। अमेरिका में महंगाई घटने की खबर ने भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में जोश भर दिया है। अमेरिका में महंगाई घटने से फेड के ब्याज दरों में बढ़त के रुख में नरमी की उम्मीद जगी है। निफ्टी ने कल 18,350 पर स्थित 2022 के हाई को हिट करते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया।
कल की तेजी ने निफ्टी के आगे के कुछ ही कारोबारी सत्रों में एक बार फिर से 18604 के ऑलटाइम हाई को छूने की उम्मीद बढ़ा दी है। जानकारों का कहना है कि अब इसके लिए 18000 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है।
11 नवंबर को निफ्टी करीब 250 अंकों की बढ़त के साथ 18272 के स्तर पर खुला। और इंट्रा डे में इसने 18,362.30 का स्तर हिट किया। कारोबार के अंत में यह 321 अंक यानी 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 18349.70 के स्तर पर बंद हुआ।
LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी अपने पिछले कंसोलिडेशन रेंज के ऊपर चला गया है। अब जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 1830 के ऊपर टिका रहेगा। तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी। नियर टर्म में हमें निफ्टी 18600 की तरफ जाता दिख सकता है। जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 18200-18000 का सपोर्ट है।
24 नवंबर को होने वाली मंथली एक्सपायरी पर नजर डालें तो हमें 19500 के स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंट्रेस्ट देखने को मिला है। उसके बाद 1900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंट्रेस्ट हैं। वहीं 18400 और फिर इसके बाद 18,300 के स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली है।
सबसे ज्यादा पुट ओपन इंट्रेस्ट 18,000 के स्ट्राइक प्राइस पर है। इसके बाद 17000 और फिर 18300 की स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा पुट ओपन इंट्रेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं 18300 और फिर उसके बाद 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। इन ऑप्शन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नियर टर्म में निफ्टी हमें 18000-18500 के दायरे में ट्रेड करता नजर आ सकता है।
RSI और MACD जैसे मोमेंटम इंडीकेटर भी निफ्टी में तेजी के संकेत दे रहे हैं। चॉइस ब्रोकिंग के ओम मेहरा का कहना है कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है। ऐसे में जब तक निफ्टी के बड़े सपोर्ट नहीं टूटते हैं तब तक हमें हर गिरावट पर खरीद करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी का डेली चार्ट भी काफी मजबूत है। जब तक यह 42000 के पर टिका हुआ है। तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।