निफ्टी 23 जनवरी को उच्च स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। दो दिनों की गिरावट के बाद 91 अंक बढ़कर 18,118 पर बंद हुआ। व्यापक खरीदारी और पॉजिटिव एशियाई और यूरोपीय संकेतों के कारण इसमें तेजी नजर आई। निफ्टी आज 18,118 पर उच्च खुला और दिन के उच्च स्तर 18,163 पर पहुंचने के लिए ऊपर की ओर बढ़ता गया। हालांकि इसने दोपहर में कुछ बढ़त को गंवा दिया। इसके बाद ये दिन के निचले स्तर 18,063 पर आ गया। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में 18,100 से ऊपर जाने में कामयाब रहा। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लेग्ड डोजी पैटर्न बनाया। ये तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच रस्साकशी का संकेत देता है। यह पैटर्न बाजार में अनिश्चितता या बाजार के रुझान में उलटफेर की संभावना को भी दर्शाता है।