Technical View : निफ्टी ने किया 17,000 के स्तर का बचाव, 15 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा निफ्टी लगातार बिकवाली के दबाव में मनोवैज्ञानिक रूप से अहम लेवल तक लुढ़क गया है। तकनीकी रूप से बाजार ओवरसोल्ड जोन से नीचे आ गया है। ग्लोबल फ्रंट पर कोई राहत मिलने पर ऊपर की तरफ पर मोमेंटम तेज हो सकता है। कृष्णन ने कहा 17,200 पर एक तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 200 एसएमए (17,444) पर मजबूत रेजिस्टेंस नजर आ रहा है

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 8:02 PM
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा जब तक बैंक निफ्टी 39,750 के स्तर से नीचे रहता है। इसमें 39,000 और फिर 38,888 के स्तर की ओर गिरावट देखने को मिल सकती है

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 14 मार्च को निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। लगातार चौथे सत्र के लिए बाजार में गिरावट जारी रही। सिलिकॉन वैली बैंक जमाकर्ताओं को बैकस्टॉप करने की योजना के बावजूद वैश्विक बाजारों पर दबाव नजर आया। आज निफ्टी सपाट खुला और 17,225 तक चढ़ गया। लेकिन ट्रेडिंग के शुरुआती घंटों में ही सभी बढ़त को गंवा दिया। ट्रेडिंग के बीच में, इंडेक्स उन नुकसानों की भरपाई करने में कामयाब रहा। लेकिन ज्यादा समय तक उन लेवल्स पर टिक नहीं पाया। बाजार के आखिर में इंडेक्स 111 अंकों की गिरावट के साथ 17,043 पर बंद हुआ। ये पिछले साल 13 अक्टूबर के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

बुधवार 15 मार्च को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा "निरंतर बिकवाली ने निफ्टी को मनोवैज्ञानिक रूप से अहम लेवल तक नीच खींच लिया है। उस लेवल को शॉर्ट टर्म में रिवर्सल के लिए आशा की अंतिम किरण के रूप में देखा जा सकता है। तकनीकी रूप से बाजार ओवरसोल्ड जोन से नीचे आ गया है। ग्लोबल फ्रंट पर कोई राहत मिलने पर ऊपर की तरफ पर मोमेंटम तेज हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि 17,200 पर एक तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है। इसके बाद 200 एसएमए (17,444) पर मजबूत रेजिस्टेंस है। जबकि गिरावट में 17,000-16,900 पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।


इसमें बेयरिश फॉर्मेशन केवल 200 एसएमए से ऊपर हट पायेगा। तब तक सतर्क रहना चाहिए। वैश्विक और घरेलू बाजार को बारीकी से ट्रैक करना चाहिए।

F&O Manual: हायर स्ट्राइक प्राइस पर लें निफ्टी में कॉल्स, एनालिस्ट्स ने दी सलाह

बुधवार 15 मार्च को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी सपाट नोट पर खुला। इसके बाद इसमें 39,768 तक शुरुआती उछाल नजर आया। लेकिन सत्र के फर्स्ट हाफ में यह धीरे-धीरे दिन के निचले स्तर 39,133 पर पहुंच गया। बाद में यह 400 अंकों के रेंज के अंदर वोलैटाइल कारोबार करता रहा। बाजार के अंत में बैंक निफ्टी 39,411 के स्तर पर लगभग 153 अंकों की गिरावट के साथ निगेटिव जोन में बंद हुआ।

इंडेक्स ने डेली स्केल पर लॉन्ग अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बेयरिश कैंडल बनाया। ये पैटर्न प्रमुख स्तरों पर बुल्स और बेयर्स के बीच रस्साकशी का संकेत देता है।

यह पिछले तीन सत्रों से डेली स्केल पर लोअर हाई-लोअर लो बना रहा है। ये 39,400-39,500 स्तरों के अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर के पास बंद हुआ है। Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा "जब तक यह 39,750 के स्तर से नीचे रहता है। इसमें कमजोरी 39,000 और फिर 38,888 के स्तर की ओर देखी जा सकती है। जबकि ऊपर की तरफ 40,000 और फिर 40,400 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।"

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।