Get App

Technical View : निफ्टी ने किया 17,000 के स्तर का बचाव, 15 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा निफ्टी लगातार बिकवाली के दबाव में मनोवैज्ञानिक रूप से अहम लेवल तक लुढ़क गया है। तकनीकी रूप से बाजार ओवरसोल्ड जोन से नीचे आ गया है। ग्लोबल फ्रंट पर कोई राहत मिलने पर ऊपर की तरफ पर मोमेंटम तेज हो सकता है। कृष्णन ने कहा 17,200 पर एक तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 200 एसएमए (17,444) पर मजबूत रेजिस्टेंस नजर आ रहा है

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 14, 2023 पर 8:02 PM
Technical View : निफ्टी ने किया 17,000 के स्तर का बचाव, 15 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा जब तक बैंक निफ्टी 39,750 के स्तर से नीचे रहता है। इसमें 39,000 और फिर 38,888 के स्तर की ओर गिरावट देखने को मिल सकती है

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 14 मार्च को निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। लगातार चौथे सत्र के लिए बाजार में गिरावट जारी रही। सिलिकॉन वैली बैंक जमाकर्ताओं को बैकस्टॉप करने की योजना के बावजूद वैश्विक बाजारों पर दबाव नजर आया। आज निफ्टी सपाट खुला और 17,225 तक चढ़ गया। लेकिन ट्रेडिंग के शुरुआती घंटों में ही सभी बढ़त को गंवा दिया। ट्रेडिंग के बीच में, इंडेक्स उन नुकसानों की भरपाई करने में कामयाब रहा। लेकिन ज्यादा समय तक उन लेवल्स पर टिक नहीं पाया। बाजार के आखिर में इंडेक्स 111 अंकों की गिरावट के साथ 17,043 पर बंद हुआ। ये पिछले साल 13 अक्टूबर के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

बुधवार 15 मार्च को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा "निरंतर बिकवाली ने निफ्टी को मनोवैज्ञानिक रूप से अहम लेवल तक नीच खींच लिया है। उस लेवल को शॉर्ट टर्म में रिवर्सल के लिए आशा की अंतिम किरण के रूप में देखा जा सकता है। तकनीकी रूप से बाजार ओवरसोल्ड जोन से नीचे आ गया है। ग्लोबल फ्रंट पर कोई राहत मिलने पर ऊपर की तरफ पर मोमेंटम तेज हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि 17,200 पर एक तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है। इसके बाद 200 एसएमए (17,444) पर मजबूत रेजिस्टेंस है। जबकि गिरावट में 17,000-16,900 पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें