Technical View: निफ्टी में तीसरे दिन दिखी गिरावट, अब 17,500 का लेवल होगा अहम

निफ्टी पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी 17,600 के स्तर पर पिछले अपसाइड ब्रोकेन ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस के अहम सपोर्ट लेवल पर मजबूती से टिका है। इसमें शॉर्ट टर्म ट्रेंड अस्थिर बना हुआ है। जिसके अगले सत्र तक जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी को 17,600-17,500 के आसपास सपोर्ट मिलने की संभावना है

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 6:25 PM
निफ्टी पर Hedged के राहुल घोष ने कहा कि 17,500 का स्तर इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट होगा। इसके नीचे एक निर्णायक बंद से निफ्टी में साइडवे ट्रेंड दिखेगा

निफ्टी 19 अप्रैल को लगातार तीसरे सत्र में निचले स्तर पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी, बैंक और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट के कारण निफ्टी में गिरावट आई। इंडेक्स 17,653 पर फ्लैट खुला। इसके बाद इसने रेंजबाउंड कारोबार किया। दिन के अंत में 41 अंक नीचे 17,619 पर बंद हुआ। इसने डेली टाइमफ्रेम पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक फॉर्मेशन बनाया। जिससे दूसरे दिन लोअर हाई बना। इसने न केवल 17,600 के महत्वपूर्ण सपोर्ट का बचाव किया, बल्कि रिकॉर्ड हाई (दिसंबर 2022) और फरवरी स्विंग हाई से सटे लॉन्ग डाउनवर्ड-स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का भी बचाव किया।

निफ्टी का डेली ट्रेडिंग रेंज कम होता जा रहा है। जब तक इंडेक्स 17,600-17,500 जोन में रहता है, जो 200-डे एसएमए के साथ-साथ 200-डे ईएमए के साथ मेल खाता है। तब तक इसमें रिबाउंड की संभावना अधिक है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे निफ्टी वापस 17,800-17,900 तक जा सकता है।

बुधवार 20 अप्रैल को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल


HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा, "बाजार का हाई लो रेंज पिछले तीन सत्रों में संकरा होता जा रहा है। निफ्टी 17,600 के स्तर पर पिछले अपसाइड ब्रोकेन ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस के महत्वपूर्ण सपोर्ट पर मजबूती से टिका है।"

उन्होंने कहा कि इसमें शॉर्ट टर्म ट्रेंड अस्थिर बना हुआ है। इस ट्रेंड के अगले सत्र तक जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि निचले स्तर से ऊपर की ओर उछाल दिखाने से पहले बाजार को 17,600-17,500 के आसपास सपोर्ट मिलने की संभावना है।

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में गिरावट, इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी करने वाले ट्रेडर्स होंगे मालामाल

वहीं Hedged के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल घोष ने कहा, "17,500 का स्तर इंडेक्स के लिए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। इसके नीचे एक निर्णायक बंद एक बार फिर से निफ्टी में अपट्रेंड को साइडवे की ओर ले जाएगा।"

बुधवार 20 अप्रैल को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी ने 42,000 का बचाव किया। लगातार दूसरे सत्र के लिए ट्रेडिंग रेंज के भीतर रहा। इंडेक्स 111 अंकों की गिरावट के साथ 42,154 पर बंद हुआ। इसने स्मॉल अपर और लोअर शैडो के साथ डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न एक रेंजबाउंड सत्र का संकेत दे रहा है।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि 17 अप्रैल का 41,800 का इंट्राडे लो लेवल निकट अवधि में एक प्रमुख सपोर्ट लेवल के रूप में कार्य करने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।