Technical View: निफ्टी में दिखा बुलिश फ्लैग फॉर्मेशन का ब्रेकआउट, मंगलवार को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

निफ्टी पर राय देते हुए Swastika Investmart के संतोष मीणा ने कहा कि निफ्टी ने तकनीकी रूप से बुलिश फ्लैट फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखा। इसमें 17,800-17,860 एक तत्काल रेजिस्टेंस जोन है। यदि ये रेजिस्टेंस जोन पार होता है तो हम निफ्टी में 18,100-18,200 जोन की ओर एक तेजी की उम्मीद कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 7:03 PM
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए मीणा ने कहा हम बैंक निफ्टी में 43,500 और 44,000 के स्तर की ओर रैली की उम्मीद कर सकते हैं

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज 24 अप्रैल को बेंचमार्क इंडेक्स 119 अंक ऊपर चढ़ गया। जिससे दोपहर की रैली में निफ्टी 17,500 अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग और फाइनेंशियल, एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी शेयरों में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला। इंडेक्स 17,700 से ऊपर खुलने के बाद सुबह के समय दायरे में बना रहा। इसके बाद दिन के निचले स्तर 17,612 पर आ गया। इसने सेकंड हाफ में गति पकड़ी। बाजार बंद होने से पहले दिन के उच्च स्तर 17,754 पर पहुंच गया। जबकि बाजार के अंत में 17,743 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट्स पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बुलिश कैंडल बनाया। निफ्टी ने बुलिश फ्लैग फॉर्मेशन का ब्रेकआउट भी देखा। जो कि एक सकारात्मक संकेत है।

मंगलवार 25 अप्रैल को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

यदि इंडेक्स 17,700 से ऊपर रहता है, तो पिछले सप्ताह में देखा गया 17,860 का स्विंग हाई अगला रेजिस्टेंस लेवल हो सकता है। जबकि 17,500-17,600 के जोन पर इंडेक्स के लिए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट बना हुआ है। ऐसा एक्सपर्ट्स ने कहा।


Swastika Investmart के संतोष मीणा ने कहा "तकनीकी रूप से, निफ्टी ने बुलिश फ्लैट फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखा। जहां 17,800-17,860 निफ्टी के लिए एक तत्काल रेजिस्टेंस जोन है। इससे ऊपर जाने पर निफ्टी में हम 18,100-18,200 जोन की ओर एक रैली की उम्मीद कर सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि इसमें गिरावट आने पर निफ्टी में 17,600 का 200-डे मूविंग एवरेज एक मजबूत सपोर्ट स्तर के रूप में कार्य करेगा।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयरों में आया उछाल, मार्च तिमाही के अच्छे नतीजों से चढ़ा बैंकिंग स्टॉक

Hedged के संस्थापक और सीईओ राहुल घोष ने कहा, "निफ्टी इंडेक्स के करेक्टिव मूव ने 200-डे एसएमए पर सपोर्ट प्राप्त किया है। वहां से तेजी से बाउंस हुआ है। इसमें 17,500 पर अभी बहुत मजबूत सपोर्ट बना हुआ है।"

इसमें 17,650 और 17,900 के बीच कंजेशन जोन देखा गया था। ये अब 17,800 और 18,000 के बीच शिफ्ट हो गया है। उन्होंने कहा, "जब तक हम 17,500 के नीचे एक बेयरिश क्लोज नहीं देखते हैं। तब तक हम निफ्टी को ऊपर की ओर बढ़ते रहने की उम्मीद कर सकते हैं।"

मंगलवार 25 अप्रैल को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी ने भी डेली चार्ट्स पर बुलिश फ्लैग पैटर्न का ब्रेकआउट देखा। पूरे सत्र के दौरान इंडेक्स पॉजिटिव स्थिति में रहा। ये 518 अंक बढ़कर 42,636 पर बंद हुआ।

मीणा ने कहा "बैंक निफ्टी 42,700-43,000 के महत्वपूर्ण सप्लाई जोन के पास है। इससे ऊपर हम बैंक निफ्टी में 43,500 और 44,000 के स्तर की ओर रैली की उम्मीद कर सकते हैं। इसमें नीचे की तरफ 42,000 का लेवल एक निकट अवधि का सपोर्ट बन गया है।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।