Technical View: 200 DMA के नीचे फिसला निफ्टी लेकिन बजट के दिन के निचले स्तर के ऊपर टिके रहने में रहा कामयाब

Technical View: बैंक निफ्टी अपने 200 डे ईएमए को बचाए रखने के लिए भारी संघर्ष करता दिख रहा है। इसके साथ ही यह इंडेक्स आज अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंड लाइन के नीचे फिसलता दिखा जो जून 2022 और बजट के दिन के निचले स्तर के करीब है। यह नेगेटिव संकेत है

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 4:32 PM
Technical View:आज बाजार में वोलैटिलिटी भी बढ़ती दिखी। फीयर इंडेक्स इंडिया विक्स इंट्रा डे 16 के ऊपर जाता दिखा। अगर इंडिया विक्स 16 के ऊपर कायम रहता है तो निश्चित ही बाजार में और अफरातफरी फैलेगी

Technical View: निफ्टी ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की थी और पूरे दिन दबाव में बना रहा। ट्रेडर्स आज आने वाले FOMC और RBI एमपीसी के मिनट के पहले सतर्क नजर आए। रूस की तरफ से पश्चिमी देशों को दी गई नई न्यूक्लियर धमकी ने भी बाजार का मूड बिगड़ दिया है। निफ्टी आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लोअर हाईज लोअर लोज बनाता दिखा है। सेंसेक्स 928 अंक गिरकर 59745 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 272 अंक गिरकर 17554 पर बंद हुआ है।

 200-day EMA के नीचे फिसला निफ्टी

आज के कारोबार में निफ्टी 17592 पर स्थित अपने 200-day EMA के नीचे फिसल गया है। ये बाजार में कमजोरी कायम रहने का संकेत है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए अब अगला सपोर्ट 200 SMA (simple moving average)या 17350 पर स्थित बजट के दिन के लो पर दिख रहा है। अगर यह स्तर टूटता है तो बाजार में और गिरावट आ सकती है।


एक्पर्ट का क्या है राय?

आशिका स्टॉक ब्रेकिंग के विराज व्यास का कहना है कि निफ्टी आज गिरावट के साथ 17800 के नीचे खुला। ये 200 डे ईएमए के नीचे जाता नजर आया। मार्केट्स की ब्रेड्थ भी ओवरसोल्ड नजर आ रही है। वहीं इंडेक्स भी ओवरोस्लड जोन की तरफ बढ़ता दिख रहा है। ऐसे में हमें बीच में बाउंस आता दिख सकता है। लेकिन जब तक निफ्टी 17800 के नीचे बना हुआ है। तब तक इसमें हमें हर उछाल पर बिकवाली देखने को मिलेगी।

विराज ने आगे कहा कि आज बाजार में वोलैटिलिटी भी बढ़ती दिखी। फीयर इंडेक्स इंडिया विक्स इंट्रा डे 16 के ऊपर जाता दिखा। अगर इंडिया विक्स 16 के ऊपर कायम रहता है तो निश्चित ही बाजार में और अफरातफरी फैलेगी।

लगभग सभी सेक्टरों में रही बिकवाली 

आज लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल सेक्टर में रही। मेटल इंडेक्स करीब 3 फीसदी टूटकर बंद हुआ। उसी तरह बैंक और फाइनेंशियल सर्विस भी करीब 2 फीसदी टूटकर बंद हुए। बैंक निफ्टी ने भी आज 40000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया है। इसके साथ ही ये इंट्रा डे में 200 डे ईएम के नीचे फिसलता दिखा।

Daily Voice: आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में निवेश के मौके, अब स्मॉल कैप में आएगी तेजी

निफ्टी बैंक अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंड लाइन के नीचे फिसला

बैंक निफ्टी अपने 200 डे ईएमए को बचाए रखने के लिए भारी संघर्ष करता दिख रहा है। इसके साथ ही यह इंडेक्स आज अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंड लाइन के नीचे फिसलता दिखा। जो जून 2022 और बजट के दिन के निचले स्तर के करीब है। यह नेगेटिव संकेत है। बैंक निफ्टी ने आज 622 अंक यानी 1.56 फीसदी फिसलकर डेली चार्ट पर लगातार चौथे कारोबारी दिन लोअर हाईज लोअर लोज बनाते हुए लॉन्ग बियरिस कैंडल बनाया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।