Get App

Technical View: निफ्टी ने उच्च स्तर पर की जनवरी एफएंडओ सीरीज की शुरुआत, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

निफ्टी पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि इसका शॉर्ट टर्म रुझान रेंज बाउंड एक्शन के साथ थोड़ा पॉजिटिव नजर आ रहा है। बाजार को अगले हफ्ते तक लगभग 24,000-24,200 के स्तर पर मजबूत ओवरहेड रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इन रेजिस्टेंस के ऊपर कोई भी बढ़त sell-on-rise का अवसर हो सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 6:34 PM
Technical View: निफ्टी ने उच्च स्तर पर की जनवरी एफएंडओ सीरीज की शुरुआत, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
निफ्टी पर गेनर्स स्टॉक्स के रूप में डॉ. रेड्डीज लैब्स, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस शामिल रहे। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई, ओएनजीसी, कोल इंडिया लूजर्स रहे

Technical View: ऑटो, मीडिया, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों के नेतृत्व में, जनवरी सीरीज के पहले दिन, 27 दिसंबर को निफ्टी इंडेक्स लगातार दूसरे सत्र में उच्च स्तर पर बंद हुआ। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला। इसमें दिन चढ़ने के साथ बढ़त बढ़ी। लेकिन मेटल, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक सेक्टर्स में बिकवाली के बीच उच्च स्तर पर मुनाफावसूली हुई। इससे इंडेक्स ने इंट्राडे की कुछ बढ़त को गंवा दिया। निफ्टी 50 इंडेक्स 63.20 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,813.40 पर बंद हुआ। इस हफ्ते के दौरान इंडेक्स 1 प्रतिशत बढ़ा।

निफ्टी पर डॉ. रेड्डीज लैब्स, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि लूजर्स में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई, ओएनजीसी, कोल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर शामिल रहे।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत नीचे रहा। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत ऊपर रहा। सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी 0.3-1 प्रतिशत ऊपर रहे। जबकि रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, मेटल इंडेक्स 0.5-1 प्रतिशत नीचे रहे।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी की निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें