निफ्टी ने 20 अप्रैल को अपनी तीन दिनों के गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया। लेकिन दिन भर इसमें वोलैटिलिटी और रेंजबाऊंड कारोबार नजर आया। इन सबके बीच निफ्टी 5.7 प्वाइंट्स या 0.03 प्रतिशत चढ़कर 17,624.50 पर बंद हुआ। आज वीकली एक्सपायरी का दिन भी था। निफ्टी 17,634 पर ऊपर खुलने के बाद, इंडेक्स ने दिन के उच्च स्तर 17,684 और 17,584 के निचले स्तर को छुआ। इसने एक स्मॉल बॉडीड बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जो डेली चार्ट पर डोजी पैटर्न से मिलता-जुलता है। ये ट्रेंड के बारे में बुल्स और बेयर्स के बीच अनिर्णय का संकेत देता है।
