Stock market : मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार ने अपनी एक रेंज डिफाइन कर ली है। 24865-24850 पर मार्केट ने जो अभी हालिया हाई बनाया था ये अपनी पूरी गिरावट का 50 फीसदी रिट्रेसमेंट रेशियो था। वहां से बाजार में एक बार फिर से गिरावट आई है। लेकिन इसके पहले हम लोगों ने जो गिरावट देखी थी वह 23200 के आसपास की थी। वह बाजार की पूरी रैली से करीब 3000 अंक नीचे का स्तर था। अब जब तक ये सारे लेवल टूट नहीं जाते तब तक निफ्टी में रेंज में घूमता दिख सकता है।
