Tejas Networks Share Price: तेजस नेटवर्क्स के शेयर आज 18 अक्टूबर को कारोबार के दौरान 7 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान से ठीक पहले आई है। तेजस नेटवर्क्स आज शाम मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। दोपहर 1.30 बजे के करीब, कंपनी के शेयर 6.54 फीसदी की तेजी के साथ 1,199 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज की तेजी को छोड़ दें, तो पिछले 3 महीनों से कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी और इस दौरान इसका भाव करीब 17 फीसदी लुढ़का है। हालांकि इस इस साल अबतक कंपनी के शेयर करीब 37 फीसदी चढ़े हैं।
