Telecom Industry in India: टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़ा अब एक अहम डेटा सामने आया है। इस डेटा में टेलीकॉम इंडस्ट्री के एजीआर में ग्रोथ देखने को मिली है। जिसमें देश की दो अहम टेलीकॉम कंपनियों का भी योगदान रहा है। दरअसल, टेलीकॉम इंडस्ट्री का समायोजित सकल राजस्व (AGR) अक्टूबर-दिसंबर 2023 में तिमाही आधार पर 1.88 प्रतिशत बढ़कर 67,835 करोड़ रुपये हो गया।
