दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेलीकॉम लीडर्स के साथ की बैठक , सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

असीम मनचंदा ने बताया कि इस बैठक में इंडस्ट्री ने रिफॉर्म्स की मांग रखी है। सरकार ने इंडस्ट्री से फीड बैक लिया है। इंडस्ट्री से मिले फीडबैक के आधार पर सरकार काम शुरू करेगी। टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य आदित्य सिंधिया के बयान में कहा गया है कि सेक्टर को आत्मनिर्भर और हब बनाने का लक्ष्य है

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 5:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारती हेक्साकॉम का शेयर इंट्राडे में 6 फीसदी से ज्यादा भागा है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से AGR बकाए में राहत की उम्मीद से वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल में भी अच्छी खरीदारी दिखी है

Bharti Hexacom Share Price : CNBC आवाज़ की और खबर पर मोहर लगी है। आज दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेलीकॉम लीडर्स के साथ बैठक की है। इस बैठक में आकाश अंबानी और सुनील भारती मित्तल शामिल हुए। सरकार इनसे मिले फीडबैक के बाद बड़े रिफॉर्म्स करेगी। इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि सिंधिया की टेलीकॉम इंडस्ट्री के लीडर के साथ हुए बैठक में आकाश अंबानी और सुनील भारती मित्तल शामिल हुए। इस बैठक में गोपाल विट्टल और अक्षय मुंद्रा भी शामिल हुए।

असीम मनचंदा ने बताया कि इस बैठक में इंडस्ट्री ने रिफॉर्म्स की मांग रखी है। सरकार ने इंडस्ट्री से फीड बैक लिया है। इंडस्ट्री से मिले फीडबैक के आधार पर सरकार काम शुरू करेगी। टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य आदित्य सिंधिया के बयान में कहा गया है कि सेक्टर को आत्मनिर्भर और हब बनाने का लक्ष्य है। इस पर कुल 6 कमेटियों के साथ बैठक की गई है।

Market outlook : हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 17 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल


इस बीच टेलीकॉम शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। भारती हेक्साकॉम का शेयर इंट्राडे में 6 फीसदी से ज्यादा भागा है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से AGR बकाए में राहत की उम्मीद से वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल में भी अच्छी खरीदारी दिखी है। टेलीकॉम में आज इतना एक्शन क्यों देखने को मिला ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के यतिन मोता ने कहा कि टेलीकॉम शेयरों पर ब्रोकरेज भी बुलिश हैं। भारती हेक्साकॉम पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग के साथ 1,280 रुपए का लक्ष्य दिया है। इसका कहना है कि टैरिफ हाइक के बाद टेलीकॉम स्पेस में सुधार आया है। टैरिफ हाइक के बाद शेयर में अच्छे मौके है। भारती हेक्साकॉम पर IIFL ने Buy रेटिंग देते हुए 1,267 रुपए का लक्ष्य दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।