TELECOM STOCKS : एक्शन में टेलीकॉम शेयर, एयरटेल ने हिट किया लाइफ टाइम हाई, IIFL फाइनेंस की रिपोर्ट ने भरा जोश

TELECOM STOCKS : टेलीकॉम में तेजी के ट्रिगर पर बात करते हुए IIFL सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टेलीकॉम सेक्टर में अगले 3 साल में 2 बार टैरिफ बढ़ोतरी संभव है। रेगुलेटर की तरफ से टैरिफ हाइक में कोई अड़चन नहीं है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 3:08 PM
आज के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल फोकस में है। आज ये स्टॉक अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 7.5 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    TELECOM STOCKS : टेलीकॉम शेयरों में आज जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है करीब 5 फीसदी उछाल के साथ भारती एयरटेल लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया है। स्टॉक वायदा के टॉप गेनरों में रहा है। वहीं इंडस टावर भी 4.5 फीसदी से ज्यादा उछला है। वोडाफोन आइडिया का 18000 करोड़ रुपए का FPO आज से खुला है। ये FPO 22 अप्रैल को होगा बंद। GQG, Fidelity और Morgan Stanely इस FPO के एंकर निवेशकों में शामिल हुए हैं। बड़े एंकर निवशकों के भरोसा दिखाने से इंडस टॉवर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। इसके अलावा IIFL फाइनेंस की टेलीकॉम सेक्टर पर एक रिपोर्ट आई है। इसने भी टेलीकॉम शेयरों में जोश भर दिया है।

    टेलीकॉम पर IIFL सिक्योरिटीज

    IIFL सिक्योरिटीज ने इंडस टॉवर पर 'BUY'रेटिंग के साथ 379 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। वहीं, इसने वोडाफोन आइडिया का लक्ष्य 14 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। जबकि भारती एयरटेल का लक्ष्य 1215 रुपए प्रति शेयर से बढ़ाकर 1379 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। जबकि जियो की एंटरप्राइज वैल्यू 10 फीसदी बढ़ी है।


    टेलीकॉम में तेजी के ट्रिगर पर बात करते हुए IIFL सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टेलीकॉम सेक्टर में अगले 3 साल में 2 बार टैरिफ बढ़ोतरी संभव है। रेगुलेटर की तरफ से टैरिफ हाइक में कोई अड़चन नहीं है।

    Trending stocks : संवर्धन मदरसन और एलआईसी हाउसिंग में मुनाफावसूली की सलाह, जानिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर क्या है जिगर एस पटेल ट्रेडिंग रणनीति

    फोकस में भारती एयरटेल

    आज के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल फोकस में है। आज ये स्टॉक अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 7.5 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है। IIFL ने टेलीकॉम स्टॉक्स पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारती एयरटेल की EBITDA ग्रोथ 20 फीसदी रहनी संभव है। AGR का बोझ घटने की उम्मीद भारती के लिए पॉजिटिव के लिए पॉजिटिव फैक्टर है। उम्मीद से ज्यादा टैरिफ बढ़ोतरी से भारती और JIO को फायदा होगा।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।