Trending stocks : संवर्धन मदरसन और एलआईसी हाउसिंग में मुनाफावसूली की सलाह, जानिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर क्या है जिगर एस पटेल ट्रेडिंग रणनीति

Buzzing stocks: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने कुछ हफ्तों के कंसोलीडेशन के बाद एक अच्छा ब्रेकआउट दिया है। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल में भी इस साल के 5 मार्च और 12 अप्रैल के हाई के आसपास फॉलिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 1:29 PM
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स तेजी का ट्रेंड बरकरार है। निवेशकों को सलाह है कि वे इस स्टॉक में 3,650-3,750 रुपये के रेंज में खरीदारी करें
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trending stocks : 16 अप्रैल को निफ्टी 50 इंडेक्स 125 अंक गिरकर 22,148 पर बंद हुआ था। इसने अपर और लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना था जो डेली चार्ट पर एक स्पिनिंग टॉप पैटर्न जैसा दिखता है। बीएसई सेंसेक्स 456 अंक गिरकर 72,944 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.09 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.75 फीसदी ऊपर रहा बंद हुआ था। 16 अप्रैल को ब्राॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल शामिल थे। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 2.4 फीसदी बढ़कर 654 रुपये पर पहुंच गया और मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने भी कुछ हफ्तों के कंसोलीडेशन के बाद मजबूत ब्रेकआउट दिया है और एनएसई पर 2.6 फीसी बढ़कर 3,722 रुपये पर पहुंच गया । स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर कारोबार कर रहा है।

    संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल में भी इस साल के 5 मार्च और 12 अप्रैल के हाई के आसपास फॉलिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है। स्टॉक 2.86 प्रतिशत उछलकर 124 रुपये पर पहुंच गया । स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर हेल्दी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।


    आइए देखते है अब इन स्टॉक्स पर क्या है आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल की ट्रेंडिंग रणनीति।

    संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International): इस स्टॉक में काफी तेजी देखने को मिली है जिससे ये आकर्षक दिख रहा है। लेकिन अब ये स्टॉक अपने अहम रजिस्टेंस के पास पहुंच गया है। अब इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिल सकती है। वर्तमान स्तरों पर इस स्टॉक में खरीदारी से बचें। नई खरीदारी के लिए किसी अच्छे करेक्शन का इंतजार करें जिनके पास पहले से ये स्टॉक है वे 128-130 रुपये के दायरे में मुनाफावसूली करने की रणनीति अपनाएं।

    Stocks Views : आरती इंडस्ट्रीज एक मजबूत अपट्रेंड रैली के लिए तैयार, जानिए कमिंस इंडिया और भारत डायनेमिक्स पर क्या है एक्सपर्ट की राय

    एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance): ये स्टॉक भी हालिया तेजी के बाद अपने मल्टिपल रजिस्टेंस के करीब पहुंच चुका है। यहां से इसमें वापसी हो सकती है। इस स्टॉक में भी वर्तमान स्तरों पर नई खरीदारी से बचने की सलाह है। नए निवेश के लिए अच्चे करेक्शन का इंतजार करें। जिनके पास पहले से ये स्टॉक है वे 665-675 रुपये की सीमा के भीतर मुनाफा बुक करने की रणनीति अपनाएं।

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics): हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स तेजी का ट्रेंड बरकरार है। निवेशकों को सलाह है कि वे इस स्टॉक में 3,650-3,750 रुपये के रेंज में खरीदारी करें। ऊपर की ओर स्टॉक में 3,900 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है। ट्रेडरों को सलाह होगी कि वे डेली क्लोजिंग बेसिस पर 3,599 रुपये के करीब स्टॉप-लॉस लगाएं।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।