TELECOM STOCKS : टेलीकॉम शेयरों में आज जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है करीब 5 फीसदी उछाल के साथ भारती एयरटेल लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया है। स्टॉक वायदा के टॉप गेनरों में रहा है। वहीं इंडस टावर भी 4.5 फीसदी से ज्यादा उछला है। वोडाफोन आइडिया का 18000 करोड़ रुपए का FPO आज से खुला है। ये FPO 22 अप्रैल को होगा बंद। GQG, Fidelity और Morgan Stanely इस FPO के एंकर निवेशकों में शामिल हुए हैं। बड़े एंकर निवशकों के भरोसा दिखाने से इंडस टॉवर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। इसके अलावा IIFL फाइनेंस की टेलीकॉम सेक्टर पर एक रिपोर्ट आई है। इसने भी टेलीकॉम शेयरों में जोश भर दिया है।
