Stock in Focus : रेलवे सेक्टर की Texmaco Rail & Engineering को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से ₹27.82 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी यह ऑर्डर हिंडाल्को के Aditya Expansion Project के लिए पूरा करेगी।

Stock in Focus : रेलवे सेक्टर की Texmaco Rail & Engineering को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से ₹27.82 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी यह ऑर्डर हिंडाल्को के Aditya Expansion Project के लिए पूरा करेगी।
इस ऑर्डर में एक- बोगी टैंक एंड पेट्रोलियम (BTAP) रेक और एक ब्रेक वेन की सप्लाई शामिल है। कंपनी के मुताबिक, ऑर्डर घरेलू इकाई से मिला है। इसे खरीद ऑर्डर मिलने की तारीख से 8 महीने में पूरा करना है।
ऑर्डर बुक ₹11,200 करोड़ के पार
पिछले हफ्ते कंपनी ने बताया था कि उसे इस वित्त वर्ष में रेवेन्यू में करीब 10 से 15% ग्रोथ की उम्मीद है। साथ ही, प्रॉफिट मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप्ता मुखर्जी के मुताबिक, 1 सितंबर तक ऑर्डर बुक बढ़कर ₹11,200 करोड़ से ज्यादा हो गई थी। FY26 के अंत में यह करीब ₹9,900 करोड़ थी।
पहली तिमाही रही कमजोर
अप्रैल-जून 2026 तिमाही टेक्समैको रेल के लिए मुश्किल रही। इस दौरान कुल एग्जीक्यूशन करीब ₹750 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह करीब ₹900 करोड़ था। इस दौरान रेवेन्यू में भी 17% की गिरावट आई।
मैनेजिंग डायरेक्टर के मुताबिक, साल के दूसरे हिस्से में इसकी भरपाई होने की उम्मीद है। उन्होंने इंडस्ट्री में चल रही सप्लाई चेन की दिक्कतों को धीमी शुरुआत की बड़ी वजह बताया।
Texmaco का कारोबार
Texmaco Rail & Engineering कोलकाता स्थित इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी फ्रेट वैगन और रोलिंग स्टॉक बनाती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और कंपोनेंट्स के कारोबार में भी मौजूदगी है। Kalindee Infra भी इसके कारोबार का हिस्सा है।
गुरुवार को Texmaco Rail का शेयर BSE पर ₹117.75 पर बंद हुआ। शेयर में 2.50% की तेजी रही।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।