टेक्समैको रेल के शेयरों में आज 9 जुलाई को मुनाफावसूली के चलते 4 फीसदी की गिरावट आई है। इस समय कंपनी के शेयर 3.96 फीसदी गिरकर 274.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा, कई अन्य रेलवे शेयरों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। बजट से पहले कल यानी 8 जुलाई को इन शेयरों में जबरदस्त रैली देखी गई। टेक्समैको रेल की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी का मार्केट कैप 10949 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 295.65 रुपये और 52-वीक लो 77.50 रुपये है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 230 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई है।
