Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹86,235 करोड़ बढ़ा, TCS सबसे ज्यादा फायदे में

गुजरे सप्ताह में BSE Sensex 167.22 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, ITC, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में गिरावट आई। इस दौरान TCS का मार्केट कैप 32,730.22 करोड़ रुपये बढ़कर 13,24,649.78 करोड़ रुपये हो गया। टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर 1 पोजिशन पर है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 08, 2023 पर 12:12 PM
टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹86,235 करोड़ बढ़ा, TCS सबसे ज्यादा फायदे में
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर 1 पोजिशन पर है।

देश की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से पांच का मार्केट कैप (Market Capitalisation or m-cap) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 86,234.73 करोड़ रुपये बढ़ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सबसे अधिक फायदे में रही। TCS के अलावा HDFC Bank, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और बजाज फाइनेंस भी फायदे में रहीं। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited), ICICI बैंक, ITC, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में गिरावट आई। गुजरे सप्ताह में BSE Sensex 167.22 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़ गया। इस दौरान TCS का मार्केट कैप 32,730.22 करोड़ रुपये बढ़कर 13,24,649.78 करोड़ रुपये हो गया।

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का मार्केट कैप 21,697.96 करोड़ रुपये बढ़कर 4,94,884.37 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह इन्फोसिस (Infosys) का मार्केट कैप 18,057.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,13,655.04 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 7,730.16 करोड़ रुपये बढ़कर 5,87,104.12 करोड़ रुपये और HDFC बैंक का 6,018.45 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,164.31 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 5 कंपनियों को कितना नुकसान

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैप 19,336.49 करोड़ रुपये घटकर 15,68,216.88 करोड़ रुपये, ICICI बैंक का 4,671.54 करोड़ रुपये घटकर 6,62,057.43 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का 4,105.33 करोड़ रुपये घटकर 5,30,211.19 करोड़ रुपये, ITC का 2,743.6 करोड़ रुपये घटकर 5,51,463.84 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मार्केट कैप 196.19 करोड़ रुपये घटकर 5,19,082.95 करोड़ रुपये रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें