Credit Cards

बाजार में वापस लौटा दरों में बढ़ोतरी का डर, निफ्टी IT में स्थिरता से ही मिलेंगे खरीदारी के संकेत- अनुज सिंघल

अनुज सिंंघल का कहना है कि खरीदारी से पहले देखें निफ्टी IT में स्थिरता है की नहीं। निफ्टी IT में स्थिरता से ही खरीदारी के पहले संकेत मिलेंगे। निफ्टी को 17900-17950 जोन में खरीदें जिसके लिए 17,875 का स्टॉपलॉस रखें। वहीं को 18,075-18,100 के जोन में 18150 के स्टॉपलॉस के साथ बेचें

अपडेटेड Feb 17, 2023 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल का कहना है कि मौजूदा स्तरों से नैस्डेक की चाल पर नजर रखनी होगी। नए मूव का पहला संकेत नैस्डेक से ही मिलेगा।

SGX Nifty की चाल से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार आज लाल निशान में खुलेंगे। गुरूवार को वीकली एक्सपायरी के दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 1,571 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 1,577 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं कल सेंसेक्स 44.42 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 61,319.51 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 20.00 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 18,035.85 के स्तर पर बंद हुआ है। आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय।

अनुज सिंघल का कहना है कि US बॉन्ड यील्ड बढ़कर 3.88 पहुंची है। इक्विटी बाजार अबतक बॉन्ड को नजरअंदाज कर रहे थे। अब बॉन्ड के हिसाब से इक्विटी बाजार चल रहे हैं। दरों में बढ़ोतरी का डर वापस लौटा है। बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय बाजारों में 'गिरावट में खरीदारी' दिखेगी। निफ्टी अब भी पूरी तरह से बियरिश चैनल से बाहर नहीं निकला है। IT शेयर कैसा करते हैं, आज पूरी तरह इसपर निर्भर होगा।

ग्लोबल संकेत: भारत पर असर


अनुज सिंघल का कहना है कि मौजूदा स्तरों से नैस्डेक की चाल पर नजर रखनी होगी। नए मूव का पहला संकेत नैस्डेक से ही मिलेगा। नैस्डेक अब भी आराम से 20 और 50 DEMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। पहले घंटे में निफ्टी IT में दबाव रहेगा। बाजार में रिकवरी का पहला संकेत निफ्टी IT से ही मिलेगा।

Stock market: निफ्टी-बैंक निफ्टी में किन लेवल्स पर दांव लगाने से मिलेगा मोटा मुनाफा, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में शॉर्ट सौदों में 17,950-17,975 के स्तर पर मुनाफावसूली करें। इसमें पहला सपोर्ट 17,939 जो इसका 50 DEMA है उसपर बना हुआ है जबकि 17,885 के स्तर पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। 20 DEMA का SL रखकर 50 DEMA पर लेना काम कर सकता है। खरीदारी से पहले देखें निफ्टी IT में स्थिरता है की नहीं। निफ्टी IT में स्थिरता से ही खरीदारी के पहले संकेत मिलेंगे। निफ्टी को 17900-17950 जोन में खरीदें जिसके लिए 17,875 का स्टॉपलॉस रखें। वहीं को 18,075-18,100 के जोन में 18150 के स्टॉपलॉस के साथ बेचें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी ने 50 DEMA 41,800 को नकाराते हुए अपने 20 DEMA (41,600 )के ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक बाजार की सबसे कमजोर कड़ी है।निफ्टी बैंक में 'रैली में बेचें' की रणनीति काम कर रही है। निफ्टी बैंक अब 100 DEMA 41,200 तक फिसल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।