IPL का 19वां सीजन शुरू होने वाला है। लीग की दो चैंपियन टीमों की बिक्री हो गई है। RCB ही नहीं IPL में एक और बड़ा सौदा हुआ है। IPL में कल 31600 करोड़ रुपये की मेगा डील हुई। 16600 करोड़ में RCB और 15000 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स बिक गई। IPL की इन वैल्युएशन्स के पीछे दमदार रेवेन्यू मॉडल है। इसको देखते हुए मार्केट एक्सपर्ट्स को लगता है कि IPL शेयर मार्केट के लिए अगला बड़ा सेक्टर बन सकता है। आइए देखते हैं IPL का कारोबार क्या है और इतने दमदार रेवेन्यू मॉडल के पीछे क्या राज है।
