Get App

बाजार के पास अब इस समय ट्रिगर्स की कमी, अनुज सिंघल से जानें बाजार में अब क्या बदलना होगा नजरिया

कल भी गिरावट में खरीदारी की रणनीति ने खूब रिवॉर्ड किया, लेकिन कल आखिरी में बैंक निफ्टी भी जोर से गिर गया। अभी भी बैंक निफ्टी का ट्रेंड काफी मजबूत है। बेस्ट एंट्री जोन 58,500-58,700 पर है इसके लिए SL 58,500 पर लगाए। मुनाफावसूली का बेस्ट जोन 59,100-59,200 पर है। पोजीशनली 59,500 और 60,000 के लक्ष्य बरकरार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2025 पर 8:47 AM
बाजार के पास अब इस समय ट्रिगर्स की कमी, अनुज सिंघल से जानें बाजार में अब क्या बदलना होगा नजरिया
कल भी गिरावट में खरीदारी की रणनीति ने खूब रिवॉर्ड किया, लेकिन कल आखिरी में बैंक निफ्टी भी जोर से गिर गया। अभी भी बैंक निफ्टी का ट्रेंड काफी मजबूत है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

थोड़ा सा गिरा हूं, टूटा नहीं हूं। सिर्फ 1 या 2 दिन की गिरावट से ट्रेंड नहीं बदलता। बाजार के लिए कल का दिन थोड़ा खराब था,लेकिन फिर भी किसी भी एंगल से डिजास्टर नहीं था। हां ये जरूर है कि रिकवरी फेल हुई। लेकिन कल इंडेक्स पर हम कुल मिलाकर 0.4% ही गिरे हैं। पिछले 5 दिनों में सारे एशियन बाजार 3-5% नीचे हैं। ऐसे में हमारी मार्केट पिछले 5 दिनों में पॉजिटिव है। जब तक निफ्टी 10 और 20 DEMA के ऊपर है, ट्रेंड नहीं बदला। हां, अगर 25,700 के नीचे बंद हुए तो नया नजरिया बनाएंगे।

बाजार: आज के संकेत

बाजार के पास अब इस समय ट्रिगर्स की कमी है। आज बुधवार है, यानी 2 एक्सपायरी के ठीक बीच वाला सेशन है। एक तरफ कमजोर ग्लोबल संकेत हैं और दूसरी तरफ US ट्रेड डील की उम्मीद। कल भी पीयूष गोयल ने कहा कि जल्दी ही गुड न्यूज देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें