Get App

मार्केट पर फिर मंडराया संकट! अनुज सिंघल से जानें आखिर इस वक्त एग्रेसिव लॉन्ग से क्यों बचना है बेहतर?

Trading Plan: बाजार के लिए Q1 काफी खराब होने वाला है क्योंकि Q4 में कच्चे तेल का इतना असर नहीं पड़ा था, लेकिन Q1 में कच्चा तेल एक बहुत बड़ा फैक्टर रहेगा और एक बात मान लीजिए- FIIs अभी वापस नहीं आएंगे। FIIs के पास बहुत ऑप्शन्स हैं, हमसे सस्ते और हमसे बेहतर बाजार मौजूद हैं

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड May 11, 2026 पर 10:16 AM
मार्केट पर फिर मंडराया संकट! अनुज सिंघल से जानें आखिर इस वक्त एग्रेसिव लॉन्ग से क्यों बचना है बेहतर?
Trading plan : बैंक निफ्टी में अब वापस 54,000 का रिस्क खुल गया है। रैली आए भी तो बैंक निफ्टी का चलना मुश्किल है। बैंक निफ्टी अब तभी चलेगा जब ब्रेंट $95 के नीचे आएगा।

मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल, सीएनबीसी- आवाज

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में वापस कुछ बड़े रिस्क ओपन हो गए हैं। कच्चा तेल फिर से $100 के ऊपर आकर सेटल हुआ है। कल PM मोदी ने आने वाले बड़े संकट की ओर इशारा किया। ट्रंप वापस ईरान को लेकर सख्त हो रहे हैं और नतीजे भी कुछ डगमगाए हुए आ रहे हैं। खासकर शुक्रवार को SBI के नतीजों ने काफी निराश किया। CNBC-आवाज पर एक नजरिया लिया गया था- मई का पुट लेकर पोर्टफोलियो को हेज करने का है। हालांकि 2-3 दिन पहले बैंक निफ्टी पर पॉजिटिव नजरिया लिया गया था। बैंक निफ्टी वाला नजरिया जरूर अब थोड़ा गलत पड़ता दिखाई देगा, लेकिन ओवरऑल पोर्टफोलियो को मई पुट से हेज करने का फैसला सही रहा। अब देखना होगा कि बाजार में गिरावट बड़ी होगी या छोटी होगी। हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि चुनिंदा शेयरों में अभी भी काफी मौके हैं।

बाजार: अब क्या हैं बड़े रिस्क?

बाजार के लिए Q1 काफी खराब होने वाला है क्योंकि Q4 में कच्चे तेल का इतना असर नहीं पड़ा था, लेकिन Q1 में कच्चा तेल एक बहुत बड़ा फैक्टर रहेगा और एक बात मान लीजिए- FIIs अभी वापस नहीं आएंगे। FIIs के पास बहुत ऑप्शन्स हैं, हमसे सस्ते और हमसे बेहतर बाजार मौजूद हैं। ये भी हो सकता है कि FIIs की बिकवाली यहां से और ज्यादा बढ़े। FIIs लगातार इस बाजार में शॉर्ट रहे हैं और सबसे बड़ा रिस्क रेट सेंसिटिव शेयरों को लेकर है। अगर कच्चे तेल के भाव नीचे नहीं आए तो बैंक निफ्टी पर बड़ा रिस्क है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें