आज बाजार में अच्छे संकेतों की भरमार,जानिए AI ट्रेड रिवर्सल से किसको होगा फायदा, कहां होगा नुकसान
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के पास अच्छे संकेतों की भरमार है। सबसे बड़ा संकेत यह है कि AI ट्रेड का बड़ा रिवर्सल जारी है। कोस्पी, सैमसंग और SK Hynix में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा कच्चे तेल में बड़ी गिरावट हुई है। US बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट हुई है। 3 दिनों से रुपये में डॉलर के मुकाबले अच्छी मजबूती आई है
आज सेंसेक्स ऑप्शन की वीकली एक्सपायरी का दिन है। IDBI बैंक का विनिवेश रिफॉर्म के लिहाज से बहुत बड़ी खबर है। काफी सालों से सरकार IDBI बैंक के विनिवेश की कोशिश कर रही थी
भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 1,081.61 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,863.50 पर और निफ्टी 314.60 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,937.30 पर दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.2% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6% की गिरावट आई है। सेक्टर्स की बात करें तो, PSU बैंक इंडेक्स में 2% की गिरावट आई है। जबकि IT इंडेक्स 2% ऊपर ट्रेड कर रहा है।
बाजार: अच्छे संकेत लेकिन क्या चलेंगे हम?
ऐसे में बाजार पर अपनी राय जाहिर करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के पास अच्छे संकेतों की भरमार है। सबसे बड़ा संकेत यह है कि AI ट्रेड का बड़ा रिवर्सल जारी है। कोस्पी, सैमसंग और SK Hynix में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा कच्चे तेल में बड़ी गिरावट हुई है। US बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट हुई है। 3 दिनों से रुपये में डॉलर के मुकाबले अच्छी मजबूती आई है। FIIs की कैश मार्केट में बिकवाली के आंकड़े भी काफी कम हुए हैं। Jio IPO का एलान हुआ है,आज RIL में एक्शन दिख सकता है। IDBI बैंक की रीस्ट्रक्चरिंग, हिस्सा बिक्री/विनिवेश के लिहाज से बड़ा कदम है।
3 दिन पहले CNBC-आवाज़ ने IT को लॉन्ग करने का नजरिया लिया था। पहली बार लगा कि इस बार की AI रिवर्सल ट्रे़ड असली है और 3 दिनों से IT ने बाजार की कमान संभाली है। आज भी ग्लोबल AI ट्रेड में जबर्दस्त गिरावट है। कोस्पी 7% नीचे है। सैमसंग और SK Hynix में 7-10% की गिरावट है। Philadelphia सेमीकंडक्टर इंडेक्स 4% से ज्यादा टूटा है। इसमें लगातार छठे दिन गिरावट है। कल शाम US में भी चिप शेयरों में गिरावट हुई। इसके साथ में एसेंचर की पॉजिटिव कमेंट्री भी जोड़ दीजिए। आज फिर IT शेयरों में जोरदार रैली दिख सकती है। साथ ही हिताची, GVT&D और CG पावर में गिरावट संभव है।
क्या AI ट्रेड बिखर रही है?
CoreWeave के बॉन्ड भाव संकट के स्तर तक गिरे हैं। 2032 में मैच्योर होने वाले 9.625% बॉन्ड की यील्ड अब 14.8% तक पहुंच गई है। 2031 में मैच्योर होने वाले 9.75% बॉन्ड यील्ड अब 14.9% तक पहुंच गई है। फ्रीडम कैपिटल मार्केट्स का कहना है कि CoreWeave की बैलेंस शीट दूसरों के मुकाबले कमजोर है। कंपनी ने ज्यादा कर्ज लिया है और ज्यादा डाटा सेंटर बना रही है।
बाजार: आज के बाकी संकेत
आज सेंसेक्स ऑप्शन की वीकली एक्सपायरी का दिन है। IDBI बैंक का विनिवेश रिफॉर्म के लिहाज से बहुत बड़ी खबर है। काफी सालों से सरकार IDBI बैंक के विनिवेश की कोशिश कर रही थी और इस सफल विनिवेश से एक बड़ा ट्रिगर मिल सकता है।
US-ईरान युद्ध: ताजा अपडेट
हॉर्मुज में जहाजों पर हमले जारी है। क्रूड सप्लाई पर दबाव है। सिंगापुर में रजिस्टर्ड GFS Pride जहाज डूब गया है। अक्टूबर में अब तक 20 से ज्यादा जहाजों पर हमले हुए हैं। Kpler Data के मुताबिक 12 अक्टूबर को खत्म हफ्ते में क्रूड एक्सपोर्ट 85 लाख बैरल रोज रहा है। युद्ध से पहले के स्तर के मुकाबले क्रूड एक्सपोर्ट 40% कम है।
IRGC प्रमुख अली ओजमाई ने कहा है कि US वॉरशिप जहाज डुबोने का इंतजार कर रहे हैं। हॉर्मुज खुला लगता है, अमेरिकी करीब आकर देंखे। उधर CENTCOM का दावा है कि IRGC नेवी कमांडर के पास नौसेना नहीं है। हॉर्मुज पर US और उसके सहयोगियों का कंट्रोल है।
बाजार : आज का दांव
आज IT शेयरों में फिर रैली दिख सकती है। TCS, Infosys, HCL Tech, Coforge, Tech M में तेजी रहेगी। Oracle कलौता IT शेयर है जहां आज दबाव रह सकता है। GVT&D, Hitachi, CG Power पर दबाव रहेगा। इन पर AI ट्रेड के रिवर्सल का असर दिख सकता है। CNBC-आवाज़ का इन पर लगातार शॉर्टिंग और मुनाफावसूली का नजरिया रहा है। SBI, PNB, Indian Bank में तेजी रह सकती है। IDBI विनिवेश और कच्चे तेल में गिरावट इनके लिए पॉजिटिव ट्रिगर्स हैं। LIC भी ग्रीन रह सकता है। इसे IDBI बैंक में हिस्सेदारी बेचने का सबसे ज्यादा फायदा होगा।
ICICI Lombard रेड जोन में रह सकता है। शेयर काफी चल चुका है और नतीजों के इंटरनल कमजोर हैं। कंबाइन्ड रेश्यो खराब हैं, लेकिन मैनेजमेंट ने कहा है कि ये नीचे आएगा। नीचे मिले तो हर गिरावट पर SIP करें, स्ट्रक्चरल तेजी है।
Hind Zinc को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से दबाव का समाना करना पड़ सकता है। सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट से Muthoot और Manappuram पर दबाव में रह सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चीनी की कीमतें 19 महीने की ऊंचाई पर हैं, इससे Avadh Sugar और Triveni Engg को फायदा हो सकता है।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,500-22,550 पर और बड़ा सपोर्ट 22,350-22,400 पर है। सबसे अच्छा खरीदारी जोन 22,450-22,500 है। SL 22,350 पर रखें। वहीं,पहला रजिस्टेंस 22,700-22,750 और बड़ा रजिस्टेंस 22,850-22,950 पर है। 22,700-22,800 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें, SL 22,850 पर रखें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 54,800-55,000 पर और बड़ा सपोर्ट 54,500-54,700 पर है। सबसे अच्छा खरीदारी जोन 55,000-55,100 है। SL 54,800 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 55,500-55,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55,800-56,000 पर है। 55,500-55,700 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें। SL 55,800 पर रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।